{"_id":"6545d3a370e09480a5056903","slug":"rajasthan-election-2023-hanuman-beniwal-party-rlp-released-5th-list-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: बेनीवाल की पार्टी RLP ने जारी की 5वीं सूची, कांग्रेस-बीजेपी में से किसकी बढ़ेगी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: बेनीवाल की पार्टी RLP ने जारी की 5वीं सूची, कांग्रेस-बीजेपी में से किसकी बढ़ेगी टेंशन
Sat, 04 Nov 2023 11:39 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:39 AM IST
सार
Rajasthan RLP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ही नहीं क्षेत्रीय दल भी टिकट बांटने में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। नामांकन की समय सीमा पूरी होने से दो दिन पहले आरएलपी ने अपनी 5वीं सूची जारी की है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया जारी है। कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय पार्टियां भी टिकट बंटवारे में कोई जल्दबाजी नहीं दिखना चाहती। नामांकन प्रक्रिया पूरी होन से दो दिन पहले शुक्रवार रात को आरएलपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन
इस सूची में सात उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिसमें लोहावट से सत्यनारायण विश्नोई, बिलाड़ा से जगदीश कडेला, लूणी से बद्रीलाल प्रजापत, डूंगरगढ़ से विदेक माचरा, पीलीबंगा से सुनील नायक, अजमेर दक्षिण से परमेश्वर लाल कटारा और अजमेर उत्तर से हरिराम कोडवानी को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
आरएलपी अब तक जोधपुर की 10 विधानसभा में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पार्टी ने लूणी, लोहावट, बिला, जोधपुर शहर और भोपालगढ़ से अपने उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आरएलपी प्रदेश में अब तक कुल 36 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के साथ आरएलपी का गठबंधन है।
विज्ञापन