फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Exit polls coming on social media even before 30th November

Rajasthan Election: सोशल मीडिया पर 30 नवंबर से पहले ही आने लगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग सख्त, कहा- नोटिस भेजेंगे

Wed, 29 Nov 2023 12:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 30 नवंबर को शाम छह बजे एग्जिट पोल टेलीकॉस्ट किए जा सकेंगे। सोशल मीडिया पर तो पहले ही एग्जिट पोल्स की बाढ़ आ रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Exit polls coming on social media even before 30th November
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में गहगहमी भरे विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को वोटिंग के बाद ही संपन्न हो गए हैं। उसके बाद तमाम पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तेलंगाना में 30 नवंबर को शाम छह बजे वोटिंग खत्म होगी। उसके बाद एग्जिट पोल भी प्रसारित किए जा सकेंगे। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर तमाम एग्जिट पोल आने लगे हैं। इस पर निर्वाचन आयोग सख्त है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ऐसे एग्जिट पोल दिखाने वालों को नोटिस भेजने की तैयारी की है। 

विज्ञापन

 
राजस्थान में 1,862 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में दर्ज हो चुका है। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके नतीजे बताएंगे कि मरु भूमि का ऊंट किस करवट बैठता है। हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इस बार अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो दोनों ही पार्टियां इस बार ठीक से कोई दावा करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक 30 नवंबर को शाम छह बजे से एग्जिट पोल जारी किए जा सकेंगे। इसके लिए तमाम सर्वे एजेंसियों और मीडिया संस्थान अपने-अपने स्तर पर सर्वे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल की बाढ़ आ चुकी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप्स में सब जगह सियासी एक्सपर्ट तैयार बैठे हैं। हंग एसेम्बली से लेकर प्रचंड बहुमत वाली सरकारें कागजों में गठित भी कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में मॉनिटरिंग सेल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता ने कहा, चुनावों में एग्जिट पोल के लिए 30 नवंबर से अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर कई एनोनिमस एकाउंट भी चलते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हमारे पास शिकायतें आती हैं तो हम नोटिस भी देते हैं और उन्हें सोशल मीडिया से हटवाते भी हैं। इसके लिए दिल्ली में हमारा सिस्टम काम कर रहा है। जिलों में भी हमने मॉनिटरिंग सेल लगा रखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed