{"_id":"65647244728e93f0b5043ff3","slug":"rajasthan-election-2023-cp-joshi-says-congress-is-losing-the-elections-people-are-with-modi-ji-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी बोले- जनता चल पड़ी है मोदी जी और बीजेपी के साथ, कांग्रेस की विदाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी बोले- जनता चल पड़ी है मोदी जी और बीजेपी के साथ, कांग्रेस की विदाई तय
Mon, 27 Nov 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 04:11 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान पर कहा, जनता ने कांग्रेस की विदाई तथा बीजेपी के आने का मन बना लिया। यही कारण है कि लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। कांग्रेस का कोई भी हथकंड़ा नहीं चल पाया।
विज्ञापन
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनावों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि ऐतिहासिक मतदान, प्रचंड बहुमत, अभूतपूर्व विश्वास और जन समर्थन बीजेपी को इस 2023 के विधानसभा चुनाव में मिला। जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला, जिससे साफ है कि जनता चल पड़ी है, मोदी और बीजेपी के साथ। जनता को विश्वास है मोदी और कमल पर और यही विश्वास 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने अपनी आंखों से देखा है।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा, जब लोग अपने स्वयं के साधनों से चलकर मतदान केंद्र पर आए, बीजेपी को वोट दिया और फिर घर पर चले गए। वैसा का वैसा माहौल, वैसा का वैसा वातावरण और वैसा का वैसा विश्वास अभी विधानसभा चुनाव में देखा गया।
विज्ञापन
काम नहीं आए कांग्रेस के हथकंड़े : जोशी
सीपी जोशी ने कहा, जिस प्रकार से एक ऐतिहासिक मतदान हुआ है। कई वर्षों के बाद इतना मतदान हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने कई तरह के प्रयास किए, कई हथकंड़े अपनाए। अंतिम समय तक हथकंड़े अपनाने का प्रयास किया। कई फर्जी आईडी भी बनाई कि जैसा मुझे आज जानकारी में आया, लेकिन जब जनता मन बना लेती है, कांग्रेस की विदाई का और बीजेपी के आने का तो फिर वैसे हथकंड़े नहीं चलते हैं। कांग्रेस के छुटपुट किए हाथकंड़े चले भी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पांच साल जो पाप किया है, उसके खिलाफ लोगों ने आक्रोश दिखाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ इस कदर गुस्सा : जोशी
सीपी जोशी ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विश्वास जताया है। डबल इंजन की मोदी सरकार के ऊपर यही विश्वास है। जनता का यही विश्वास है कि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा और बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन से और आशीर्वाद मिला।
जनता में गुस्सा था कर्ज माफी नहीं करने का, गुस्सा था बेरोजगारी भत्ता नहीं देने का, गुस्सा था पेपर लीक में उनके द्वारा लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का, गुस्सा था महिला की सुरक्षा नहीं कर पाने का और विश्वास था मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कि जो उन्होंने कहा वह करके दिखाया है। एक सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि गहलोत ने स्वयं अपना आंकलन कर लिया, लेकिन जनता वादाखिलाफी सहन नहीं करती है।