फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Congress Guarantee Yatra starts from today; Kharge, Rahul and Priyanka will also join

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस गारंटी यात्रा आज से शुरू; खरगे, राहुल और प्रियंका भी जुड़ेंगे

Tue, 07 Nov 2023 10:14 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Nov 2023 10:14 AM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की गारंटी यात्रा मंगलवार को मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से शुरू हो रही है। सीएम अशोक गहलोत इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Congress Guarantee Yatra starts from today; Kharge, Rahul and Priyanka will also join
आज से शुरू हो रही कांग्रेस गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण पूरा करने के बाद अब कांग्रेस घर-घर गारंटी पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए आज मंगलवार को जयपुर से गारंटी यात्रा शुरू होगी, जो आगे सातों संभाग में निकाली जाएंगी। कांग्रेस इस गारंटी यात्रा के तहत राजस्थान के 31 जिलों के 140 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 250 कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही 4,400 किलोमीटर से अधिक इस यात्रा के दौरान दो करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए जाएंगे। ये यात्राएं 12 दिनों में राज्य के सात संभागों के 31 जिलों और 140 विधानसभा क्षेत्रों से होकर 4,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत सात नवंबर को जयपुर से इस यात्रा को शुरू करेंगे। वे क्रमशः 8, 9, 10, 11, 14 और 15 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में यात्राओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्राओं में शामिल होंगे। ये यात्राएं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीन एआईसीसी सचिव अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और वीरेंद्र राठौड़ की देखरेख में होंगी। सीपी जोशी, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, प्रमोद जैन भाया, हरीश चौधरी और गोविंद राम मेघवाल क्रमशः उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर के सात संभागों में यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात संभागों में कांग्रेस गारंटी यात्राएं न केवल सिर्फ राजनीतिक वादे के लिए बल्कि कांग्रेस पार्टी और लोगों के बीच सीधे संवाद के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेंगी। कांग्रेस गारंटी यात्रा में लगभग 250 कार्यक्रम  होंगे, जिनमें 137 कांग्रेस गारंटी संवाद, 10 रोड शो और पब्लिक रैलियों का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त 1000 कांग्रेस गारंटी शिविर और 10 रोड शो का आयोजन भी होगा।


महिलाओं, युवाओं और आम लोगों के लिए कांग्रेस गारंटी संवाद और कांग्रेस गारंटी शिविरों की परिकल्पना नागरिकों के साथ दोतरफा संवाद को बढ़ावा देने और लोगों से सीधे जुड़ाव की है। इस जुड़ाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का इरादा विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दो करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed