{"_id":"654718c947809a48d20a3925","slug":"rajasthan-election-2023-cm-s-osd-lokesh-sharma-also-did-not-get-ticket-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls 2023: CM के आश्वासन के बाद भी OSD शर्मा रह गए खाली हाथ; छठी लिस्ट के 23 नाम में नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls 2023: CM के आश्वासन के बाद भी OSD शर्मा रह गए खाली हाथ; छठी लिस्ट के 23 नाम में नहीं मिली जगह
Sun, 05 Nov 2023 02:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:04 PM IST
सार
Rajasthan Assembly Election: राजस्थान कांग्रेस ने देर रात 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें दिग्गज मंत्री महेश जोशी का टिकट तो कटा ही सीएम अशोक गहलोत के अवास पर शक्ति प्रदर्शन करने वाले उनके ओएसडी लोकेश को भी नहीं मिला।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के साथ ओएसडी लोकेश शर्मा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात 23 नामों की सूची जारी कर दी। इसमें पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया। उनकी जगह शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी को टिकट दिया गया। हालांकि तिवाड़ी ने शनिवार सुबह ही निर्वाचन आयोग में अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दाखिल कर दिया था। उन्हें पहले ही टिकट कंफर्म होने की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, टिकट कटने के कुछ घंटों पहले डॉ. महेश जोशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसमें वे मंदिरों में जाकर आराधना कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सरकारी बंगले में जनसुनवाई करते हुए का वीडियो और पोस्ट किया।
विज्ञापन
वहीं, इस सूची ने सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के लिए भी दरवाजे बंद कर दिए हैं। लोकेश शर्मा पहले बीकानेर पश्चिम फिर भीलवाड़ा से टिकट की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पिछले दिनों लोकेश शर्मा ने सीएम आवास पर अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इसमें कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शर्मा के समर्थकों को भरोसा दिया था कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखेगी।