Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी दीपावली की बधाई, प्रदेशवासियों को बताए ये सात संकल्प
Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत ने दीपावली के शुभअवर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर दीपावली की बधाई के साथ कांग्रेस के सात संकल्पों का भी जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दीपावली की बधाई के साथ कांग्रेस के सात संकल्पों के बारे में भी बताया है। जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में दी गईं कांग्रेस की सात गारंटियों का जिक्र किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट पर लिखा- दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस की सात गारंटी से नंबर एक राजस्थान निर्माण हेतु ये सात संकल्प लिए गए हैं...
- ये राजस्थान को नंबर एक बनाने का संकल्प लेने की दीपावली है।
- ये राजस्थान को महंगाई से राहत देने के संकल्प को मजबूत करने की दीपावली है।
- ये गरीब, दीन-दुखी और मरीजों की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली दीपावली है।
- ये हमारे युवाओं को अच्छी शिक्षा का संकल्प लेने की दीपावली है।
- ये हमारे घरों की लक्ष्मी माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी देने वाली दीपावली है।
- ये हमारे किसानों की खुशहाली को बढ़ाने का संकल्प लेने वाली दीपावली है।
- ये हमारे कर्मचारियों की भविष्य की सुरक्षा मजबूत करने वाली दीपावली है।
- आप सभी को संकल्प वाली इस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि शनिवार को गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में एक लाख 56 हजार दिए जलाए गए और कांग्रेस की सात गारंटियों को भी उकेरा गया।