फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 BJP review meeting held after voting know what these leaders says

Rajasthan Election 2023: वोटिंग के बाद बीजेपी की समीक्षा बैठक आयोजित, जानें इन नेताओं ने क्या कहा

Mon, 27 Nov 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 08:08 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP review meeting held after voting know what these leaders says
बीजेपी की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रबंधन के अनुभव से जुड़े सुझाव भी लिए गए, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यानुभव से जुड़े विभिन्न सुझाव दिये। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि मैंने कई राज्यों का चुनावी प्रबंधन देखा है। लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रबंधन मजबूत और सुदृढ़ रहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में पूरी टीम ने सकारात्मक रूख रखते हुए निरंतर काम किया है। सीपी जोशी का सरल व्यवहार और टीम मैनेजमेंट सहित संवाद और समन्वय बेहतर रहा। आवास विकास, मॉनिटरिंग, चुनाव प्रबंधन टीम और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में मीडिया सेंटर का बेहतर संचालन हुआ। चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से प्रशासनिक अडंगे लगाए गए, लेकिन भाजपा का मतदाता इतना सजग था कि उसने इन लोगों की एक नहीं चलने दी। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी टीम ने रात-दिन श्रम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की प्रचंड जीत का भागीदार रहेगा। सुनियोजित प्रबंधन के साथ किया गया कार्य अकल्पनीय है, मैं सभी को सेल्यूट करता हूं। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जो सुझाव मौखिक रूप से दिये हैं, इन सभी सुझावों को लिखित रूप से भी प्रस्तुत करना चाहिए। हम सत्ता का सेमीफाइनल जीत रहे हैं और फाइनल अभी शेष है, जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। चुनाव प्रबंधन में कार्यकर्ताओं ने रात-दिन निष्ठा से काम किया और कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तो घर-परिवार को भी त्याग दिया। इस कदर मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पगफेरे ने राजस्थान के चुनावी समर में जान फूंक दी। आगामी तीन दिसंबर को चुनावी जीत का सेहरा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को बंधना तय है। प्रदेश में सभी कार्यर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो मेहनत की है, उसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है।

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बेहतर मार्गदर्शन मिला। निरंतर मार्ग प्रशस्त होने से हमें चुनाव में कोई कठिनाई नहीं आई और हमारी पूरी टीम इतनी लगन के साथ काम में जुटी हुई थी कि किसी ने शिकायत का मौका नहीं दिया। हमें आगामी चुनावों को लेकर इसी रणनीति के साथ काम करना है, जिससे भाजपा निरंतर सत्ता में बनी रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा और पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed