{"_id":"6532212136ab8229cf0db163","slug":"rajasthan-election-2023-application-to-cast-vote-at-home-starts-from-today-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: घर पर वोट डालने के लिए आज से आवेदन, चार नवंबर तक भरना होगा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: घर पर वोट डालने के लिए आज से आवेदन, चार नवंबर तक भरना होगा फॉर्म
Fri, 20 Oct 2023 12:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:11 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 80 से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग वोटर्स और कोविड संक्रमितों को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। होम वोटिंग का टाइम फ्रेम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
घर पर वोट डालने के लिए आज से आवेदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। इसके तहत 80 साल या उससे ज्यादा उम्र और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगजन को होम वोटिंग का विकल्प मिलेगा। होम वोटिंग श्रेणी में आने वाले वोटर्स के घर जाकर बीएलओ फॉर्म 12-डी के माध्यम से उनसे होम वोटिंग का विकल्प लेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 20 अक्तूबर से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो चार नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान निर्वाचन विभाग से जारी शेड्यूल के अनुसार, 20 अक्तूबर से चार नवंबर तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उन रजिस्टर्ड वोटर्स के घर जाएंगे, जो होम वोटिंग सुविधा के दायरे में आते हैं। बीएलओ मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा के बारे में बताएंगे और सहमत होने पर उन्हें 12-डी फॉर्म देंगे। होम वोटिंग के लिए भरे गए फार्म को बीएलओ 30 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच जमा करेंगे और जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे। फॉर्म जमा करने के बाद होम वोटर्स की सूची तैयार की जाएगी, जिसे राजनैतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से शेयर किया जाएगा। वोटिंग के समय जो रूट चार्ट बनेगा, उसके अनुसार पार्टियां और प्रत्याशी अपने पोलिंग एजेंट को वोटर के यहां भेज सकेंगे।
विज्ञापन
14 से 21 नवंबर तक होगी वोटिंग
होम वोटर्स की सूची तैयार करने के बाद पोलिंग पार्टियां 14 से 21 नवंबर तक इस श्रेणी में आने वाले मतदाताओं के घर जाएंगी और बैलेट पेपर देकर उनके वोट डलवाएंगी। वोट डालने के बाद वहीं से बैलेट पेपर मतपेटी में डलवाया जाएगा। होम वोटिंग की इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। दो चरणों में होनी वाली इस प्रक्रिया का पहला चरण 14 से 19 नवंबर तक चलेगा। इस बीच पोलिंग पार्टियों को इस श्रेणी का कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो दूसरा राउंड 20 से 21 नवंबर तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
होम वोटिंग की श्रेणी में 18 लाख से ज्यादा वोटर्स
प्रदेश की 200 विधानसभाओं में करीब 18.5 लाख ऐसे वोटर्स हैं, जो होम वोटिंग की श्रेणी में आते हैं। इसमें करीब 11.78 लाख मतदाता 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं, जबकि करीब 6.27 लाख मतदाता दिव्यांगजन हैं।