फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Angry Kailash Meghwal will contest elections as an independent

Rajasthan Election 2023: नाराज कैलाश मेघवाल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; जानिए बीजेपी ने क्यों नहीं दिया टिकट

Sun, 05 Nov 2023 12:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Nov 2023 12:24 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कैलाश मेघवाल ने इस बार का चुनाव निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। पार्टी में बगावती सुर और तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Angry Kailash Meghwal will contest elections as an independent
कैलाश मेघवाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज कैलाश मेघवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कैलाश मेघवाल के इस एलान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। मेघवाल इस बार भी अपनी टिकट पक्की मान कर चल रहे थे, लेकिन ने बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया। अब मेघवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से राजस्थान की राजनीति और दिलचस्प हो गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बीजेपी ने मेघवाल को टिकट न देरकर कार्रवाई की है। पिछली बार भारी अंतर से जीत हासिल करने के बाद भी 2023 चुनाव के लिए बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नहीं किया है। इसके पीछे की बड़ी वजह अनुशासनहीनता मानी जा रही है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था। इतना ही नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के एक नेता की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से ही मेघवाल पार्टी के निशाने पर आ गए थे। यही वहज है कि इस बार पार्टी ने मेघवाल को अनुशासनहीनता के चलते टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed