{"_id":"653cf2fcf401674ff609a6ed","slug":"rajasthan-election-1-47-lakh-applied-to-get-their-names-added-to-the-voter-list-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1.47 लाख ने किया आवेदन, सात नवंबर को अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1.47 लाख ने किया आवेदन, सात नवंबर को अंतिम प्रकाशन
Sat, 28 Oct 2023 05:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Oct 2023 05:10 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन विभाग का अभियान शनिवार को पूरा हो गया। इसमें एक लाख 47 हजार से अधिक मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : social media
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम जुड़ने से रह गया उनके लिए निर्वाचन आयोग ने अभियान चलाकर नाम जोड़ने का काम किया। अब तक वंचित पात्र लोगों को पूरक मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चला अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। अभियान अवधि में प्रदेशभर में एक लाख 47 हजार से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईआरओ अब इन सभी एक लाख 47 हजार 240 आवेदनों का छह नवम्बर तक निस्तारण करेंगे। निर्वाचन विभाग द्वारा सात नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें शामिल मतदाता आगामी 25 नवंबर को मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में अब तक 5 करोड़ 27 लाख 96 हजार 733 मतदाता दर्ज हैं। इनमें एक लाख 42 हजार 72 सर्विस वोटर्स हैं।
विज्ञापन