फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Efforts of MP CP Joshi bear fruits Chittorgarh will soon get the gift of ring road

Rajasthan: सांसद सीपी जोशी के प्रयास लाए रंग, चित्तौड़गढ़ को शीघ्र मिलेगी रिंग रोड की सौगात

Fri, 23 Feb 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

सांसद सीपी जोशी के प्रयास से चित्तौड़गढ़ को जल्द ही रिंग रोड की सौगात मिलेगी। रिंग रोड की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सीपी जोशी ने आभार जताया।

विज्ञापन
Rajasthan Efforts of MP CP Joshi bear fruits Chittorgarh will soon get the gift of ring road
सांसद सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से शीघ्र ही चित्तौडगढ़ को रिंग रोड की सौगात मिलेगी। रिंग रोड की डीपीआर के लिए केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रिंग रोड की स्वीकृति के लिए सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि इस रिंग रोड के निर्माण से चित्तौड़गढ़ जिले में नगरी (एनएच-27 चित्तौड़गढ़-कोटा राजमार्ग) से मेडी खेड़ा फाटक (एनएच-48 गुलाबपुरा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग) तक लगभग 10 किलोमीटर की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। चित्तौड़गढ़ में बस्सी, बेगूं और गंगरार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी, समय कम लगेगा और ईधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारी वाहनों के शहरी क्षेत्र में हो रहे आवागमन एवं लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने व कोई गम्भीर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय-समय पर मुलाकात की और पत्राचार के माध्यम से रिंग रोड निर्माण के लिए आग्रह किया। इसके परिणामस्वरूप शीघ्र ही चित्तौड़गढ़ को रिंग रोड की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा, भाजपा की मोदी सरकार में विकास के लिए धन की कमी नहीं है। उदयपुर बाइपास का काम पूरा हुआ, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। पिछले कार्यकाल में सिक्स लेन का प्रतापगढ़ बाइपास स्वीकृत करवाया, जिसका उद्घाटन नितिन गडकरी ने किया।चित्तौड़गढ़ से रतलाम का डबलिग का काम पूरा हुआ, चित्तौड़ से अजमेर का स्वीकृत हुआ। मावली से बड़ी सादड़ी का पूर्ण हुआ। बड़ी सादडी से नीमच तक स्वीकृत हुई काम शुरू हो गया।


वहीं, मावली से मारवाड़ ट्रैक कार्य इस बजट में स्वीकृत हुआ। मंदसौर से प्रतापगढ़ और प्रतापगढ़ से गुजरात जाने का नया ट्रैक जो असंभव सा कार्य था, उस काम के लिए भी फाइनल सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है। लाइट और साउंड का काम स्वीकृत करवाने से आज चित्तौड़गढ़ का किला जगमगा रहा है। ऐसे कई काम हैं, जिनका जनता वर्षों से इंतजार कर रही थी। उन्हें स्वीकृति मिली और कार्य में प्रगति आई। हम प्राथमिकता के आधार पर शहर में विकास के काम करवाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed