{"_id":"65c620c6ac0a3e9e450ed6da","slug":"rajasthan-education-minister-madan-dilawar-says-dress-code-of-schools-fixed-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- स्कूलों का ड्रेस कोड तय, आदेश नहीं मानेंगे तो हमें मनवाना भी आता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- स्कूलों का ड्रेस कोड तय, आदेश नहीं मानेंगे तो हमें मनवाना भी आता है
Fri, 09 Feb 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:26 PM IST
सार
राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है। दिलावर बोले, स्कूलों का ड्रेस कोड तय हो गया है। आदेश नहीं मानेंगे तो हमें मनवाना भी आता है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में स्कूल ड्रेस कोड को लेकर उठे बवाल में अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साफ कह दिया है कि स्कूलों का ड्रेस कोड तय है। यदि आदेश नहीं मानेंगे तो हमें मनवाना भी आता है। दिलावर बोले, कोई मुंह ढक कर तो कोई घूंघट लेकर जा रहा है। कल कोई हनुमान जी बनकर चले जाएंगे तो? उन्होंने प्रदेश के स्कूलों में लागू ड्रेस कोड को लेकर सख्त एक्शन लेने को कहा है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को कोटा दौरे पर थे। यहां जिला परिषद की साधारण सभा में हिस्सा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में स्कूल ड्रेस कोड को लेकर बोले, इसे लेकर पहले से स्थाई ऑर्डर है, पहले वाली सरकार में भी थे और अब भी वो ही है। जो ड्रेस कोड लागू है, उसे ही पहनकर जाना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के बुर्खे पहन कर आने को लेकर स्थानीय विधायक बालमुकुंदाचार्य ने स्कूल प्रिंसिपल से सवाल पूछा था। इस पर बहुत बवाल हुआ। ऐसे में अब खुद शिक्षा मंत्री ने इस मामले में स्पष्ट रूप से कह दिया है कि ड्रेस कोड ही चलेगा।
विज्ञापन
ड्रेस कोड के अलावा दूसरी पहनकर जाना अनुशासनहीनता
स्कूलों में ड्रेस, यूनिफॉर्म, पोशाक और गणवेश कुछ भी कह लो, उसके अतिरिक्त पहनकर जाना अनुशासनहीनता है। कहीं से कोई शिकायतें आती है कि कोई घूंघट लेकर जा रहा है, कोई मुंह ढक कर जा रहा है। कभी कोई बहरूपिया बनकर जा रहा है। कल को हिंदू समाज वाले हनुमान जी बनकर चले गए तो। किसी भी कीमत पर तय ड्रेस कोड के अलावा कुछ और पहनकर शिक्षण संस्थाओं में नहीं जाना चाहिए। ऐसा हमारा आग्रह है और नहीं मानें तो एक्शन होगा। इसके बाद भी सरकार के आदेश नहीं मानते हैं तो आदेश मनवाने भी आते हैं।