फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan ED raids in Jal Jeevan Mission case searches at 25 places

Rajasthan: जल जीवन मिशन मामले में ED की छापेमारी, 25 जगहों पर तलाशी

Fri, 03 Nov 2023 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 09:14 AM IST
सार

राजस्थान में ईडी की छापेमारी लगातार जारी है। आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है। वहीं, शुक्रवार को जल जीवन मिशन मामले में ईडी ने प्रदेश में 25 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan ED raids in Jal Jeevan Mission case searches at 25 places
ईडी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की टीमों के ईडी अधिकारियों ने CRP फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई कर रही है। जल जीवन मिशन मामले में प्रवर्तन निदेशालय पूरे राजस्थान में 25 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में कई अधिकारियों के आवास पर ईडी टीमें पहुंची है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। पीएचईडी मंत्री महेश जोशी तक भी ईडी की आंच आ सकती है। केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


ईडी की छापेमारी की खबर लगते ही विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम सचिवालय में भी पहुंची और विभाग के कार्यालय में सर्च किया जा रहा है। इससे पहले भी ईडी ने जलदाय विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर सर्च किया था। माना जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई के दौरान कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ED ने डाली दौसा में रेड, जल जीवन मिशन में हुए घोटाले के चलते व्यापारी के यहां छापेमारी
राजस्थान में जल जीवन मिशन को लेकर ED धड़ाधड़ कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज दौसा के एक व्यापारी नमन रावत के यहां ED सुबह सात बजे के आसपास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही ED की टीम दौसा में कपड़ा और जमीन और व्यापारी नमन रावत के यहां पहुंची, पहुंचते ही तुरंत ईडी ने घर को पूरी तरह बंद कर दिया व्यापारी की दुकान भी नहीं खुली।

हालांकि, अभी तक इस मामले में ED के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मीडिया के सामने नहीं आए हैं। लेकिन बताया तो यह जा रहा है कि राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के करीबियों में नमन रावत का नाम आता है, जिसके चलते महेश जोशी पहले ही जल जीवन मिशन के घोटाले में लिप्त होने को लेकर ED बराबर छापेमारी कर रही है।


दौसा के व्यापारी नमन रावत के लिए माना जा रहा है कि जल जीवन मिशन में हुए घोटाले में साइलेंट रूप से ठेकेदारी भी नमन रावत ने की है, जिसके चलते आज सुबह से ED की टीम नमन रावत के घर पर छापेमारी करने में लगी है। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है, इस बात का पता ED की टीम के बोलने के बाद ही लग पाएगा। बहरहाल, ED की गाड़ियां आसपास नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed