{"_id":"67987df93f231123e60e583e","slug":"rajasthan-dushyant-singh-said-rahul-gandhi-s-statement-is-hit-and-run-politics-post-shared-on-social-media-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : दुष्यंत सिंह बोले- राहुल गांधी के बयान हिट एंड रन की राजनीति, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : दुष्यंत सिंह बोले- राहुल गांधी के बयान हिट एंड रन की राजनीति, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
Tue, 28 Jan 2025 12:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
झालावाड़ से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने राहुल के बयान को लापरवाह राजनीति का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया बयान की कड़ी निंदा की है। दुष्यंत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का बयान उनकी लापरवाह 'हिट-एंड-रन' राजनीति का एक और उदाहरण है, जहां वे इतिहास को समझे बिना कोई बयान दे देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाही परिवारों ने भारत के सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोल्हापुर के शाहू महाराज जैसे नेताओं ने सामाजिक सुधारों का समर्थन किया, जबकि वडोदरा के गायकवाड़ परिवार ने डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की शिक्षा में योगदान दिया।
विज्ञापन
धौलपुर के शाही परिवार का उल्लेख करते हुए दुष्यंत सिंह ने कहा कि महाराज राणा निहाल सिंह ने राज्य के प्रशासन का आधुनिकीकरण किया, अस्पतालों का निर्माण करवाया और सड़कों व रेलवे जैसे बुनियादी ढांचे का विकास किया। उनके उत्तराधिकारियों ने इन प्रगतिशील प्रयासों को जारी रखा।
विज्ञापन
दुष्यंत सिंह ने कहा कि इन परिवारों के प्रयासों को खारिज करना न केवल उनकी ऐतिहासिक विरासत का अपमान है, बल्कि यह राजनीतिक लाभ के लिए आधारहीन टिप्पणी करने की राहुल गांधी की आदत को भी उजागर करता है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि इतिहास को कमजोर करने के बजाय उन्हें वर्तमान मुद्दों के ठोस समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।