{"_id":"6494716f79af6ace3c08b4c4","slug":"rajasthan-during-contact-to-support-campaign-bjp-leaders-will-do-migration-tour-will-do-public-relations-in-ja-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'संपर्क से समर्थन अभियान' के दौरान BJP नेता करेंगे प्रवास दौरे, जयपुर में करेंगे जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'संपर्क से समर्थन अभियान' के दौरान BJP नेता करेंगे प्रवास दौरे, जयपुर में करेंगे जनसंपर्क
Thu, 22 Jun 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:36 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपर्क से समर्थन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के प्रमुख नेतागण विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
सीपी जोशी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल और लोक कल्याणकारी नीतियों के लेकर घर घर जाकर संपर्क करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 23 जून को जयपुर शहर के वैशाली नगर के वार्ड 57 में महा जनसंपर्क करने वाले हैं।
विज्ञापन
साथ ही नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसदबराज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां, अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री, सांसद दिया कुमारी, प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर प्रदेश के अन्य सांसदों, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक भी प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
अगले 30 जून तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश के प्रमुख नेता बड़े स्तर पर गांव, शहर, ढाणियों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के सफल कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन