फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Discussions intensify regarding cabinet expansion in Bhajan Lal government

Rajasthan: भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज, तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

Fri, 09 Feb 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

Rajasthan Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। आचार संहिता लगने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार लगभग संभव है।

विज्ञापन
Rajasthan Discussions intensify regarding cabinet expansion in Bhajan Lal government
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया, तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी जातीय समीकरणों को साधने के विचार से मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। राजस्थान में अभी तीन और मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार और भारतीय जनता पार्टी संगठन दोनों ही मिलकर तीन मंत्रियों के चयन में लग गए हैं, जिनको आचार संहिता से पहले शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में एक मंत्री गुर्जर समुदाय से लिया जा सकता है। एक मंत्री यादव समुदाय से लिया जा सकता है और एक मंत्री वैश्य समाज से लिए जाने की संभावनाएं प्रबल बताई जा रही है।
विज्ञापन


शपथ लेने वाले मंत्रियों में एक चेहरा अलवर से हो सकता है। एक चेहरा भरतपुर से हो सकता है और एक चेहरा कोटा संभाग से होने की उम्मीदें बताई जा रही है। फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी गांव जोड़ो अभियान के तहत अपने सभी बड़े नेताओं के साथ गांव के प्रवास के कार्यक्रम में व्यस्त है। यह कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक हो सकती है और उसे बैठक में मंत्रियों के नाम चर्चा हो सकती है और उसी दिन यह तय हो सकता है कि किस दिन नए मंत्री शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed