फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Diljit Dosanjh concert in Jaipur will start at 6 pm know why police issued an advisory

Rajasthan: दिलजीत दोसांझ का जयपुर में कॉन्सर्ट शाम छह बजे से होगा शुरू, जानिए पुलिस ने क्यों जारी की एडवाइजरी

Sun, 03 Nov 2024 02:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 02:55 PM IST
सार

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शाम छह बजे से जयपुर के एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट होगा। शो से जुड़ी सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। करीब 15 हजार से ज्यादा लोग इस शो को देखने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Diljit Dosanjh concert in Jaipur will start at 6 pm know why police issued an advisory
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन


ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट
गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार दर्शकों की क्षमता, शनिवार को ही जयपुर पहुंचे दोसांझ 
दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed