{"_id":"64db036012353da0450ce009","slug":"rajasthan-dgp-hoisted-the-flag-at-the-police-headquarters-dinesh-mn-honored-with-excellent-service-medal-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, दिनेश एमएन उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, दिनेश एमएन उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
Tue, 15 Aug 2023 10:18 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 15 Aug 2023 10:18 AM IST
सार
राजस्थान के पुलिस मुख्यालय पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपनी बेहतरीन सेवा के लिए दिनेश एमएन को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पर डीजीपी के हाथों सम्मानित होते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर में ध्वजारोहण किया और पुलिस कर्मियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव शर्मा और आईजी अशोक कुमार गुप्ता अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मानित किया गया। साथ ही एडीजी क्राइम दिनेश एमएन उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा- देश के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें
डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से सदैव सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करने के साथ ही अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, सेवाभावना की बनाए रखने का आव्हान किया। डीजीपी ने प्रदेश की शान्ति और सद्भाव को बनाये रखने के लिए विभिन्न परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ से कार्य कर आमजन का विश्वास हासिल करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन