{"_id":"6796ffa8150d1c5d1c0642eb","slug":"rajasthan-despite-opening-of-new-schools-enrollment-declined-by-5-25-udise-report-revealed-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : नए स्कूल खुलने के बावजूद नामांकन में आई 5.25% की गिरावट, यूडीआईएसई की रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : नए स्कूल खुलने के बावजूद नामांकन में आई 5.25% की गिरावट, यूडीआईएसई की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Mon, 27 Jan 2025 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 09:37 AM IST
सार
राज्य में नए स्कूल खुलने के बावजूद छात्रों के नामांकन प्रतिशत में गिरावट आ रही है। यूडीआईएसई द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। जानिये क्या है मामला
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में पिछले दो सालों में 1384 नए स्कूल खुले हैं बावजूद इसके यहां स्कूलों के नामांकन में 5.25 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह खुलासा शिक्षा मंत्रालय की यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडीआईएसई) की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
बीते 2 सालों में राज्य के स्कूलों में छात्रों का नामांकन 5.25% गिरा है। इसका खुलासा शिक्षा मंत्रालय की यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडीआईएसई) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सालों में राजस्थान में 1384 नए स्कूल खुले हैं लेकिन इसके बावजूद नामांकन में गिरावट आई है।
विज्ञापन
2 जनवरी को प्रकाशित नवीनतम यूडीआईएसई-प्लस डेटा 2023-24 के अनुसार राजस्थान में 2023-24 में 16,786,065 नामांकन हुए थे, जबकि 2022-23 में 17,707,162 और 2021-22 सत्र में 17,667,510 नामांकन थे।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान प्रदेश में नए स्कूलों की संख्या बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में राज्य में स्कूलों की संख्या 106,373 से बढ़कर 22-23 में 106,670 और 23-24 में 107,757 हो गई है।
मुस्लिमों का नामांकन गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मुसलमानों के नामांकन में 2022 से 2023 तक 1.1% की गिरावट देखी गई, हालांकि, सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए आंकड़ा काफी हद तक समान रहा।
2022 और 2023 दोनों सत्रों में सामान्य वर्ग और एससी वर्ग के लिए नामांकन दर क्रमशः 16.8% और 19.6% थी, जबकि एसटी नामांकन पिछले 2022 सत्र में 14.5% से बढ़कर 2023 में 14.6% हो गया और ओबीसी नामांकन दर घटकर 49% हो गई।
प्राथमिक नामांकन बढ़ा माध्यमिक और उ.मा. में गिरावट
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक नामांकन में 25.6% की भारी वृद्धि हुई, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमशः 9.6% और 14.1% की गिरावट आई है। इनमें सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 10%, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 9.1% और उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11 से 8) में 8.4% की गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 10) में मात्र 1% की वृद्धि देखी गई।
ड्रॉपआउट दर, जो कि पूरी होने से पहले कक्षाएं छोड़ने वाले छात्रों का प्रतिशत दर्शाती है, में शिक्षा के सभी स्तरों में सुधार हुआ है। उदाहरण के लिए कक्षा 1 से 5 तक ड्रॉप-आउट दर 2022-23 में 3.6% से बढ़कर 2023-24 में 7.6% हो गई है, कक्षा 6 से 8 के लिए 4.31% से 4.9%; और कक्षा 9 से 12 के लिए 7.7% से 11.1%। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार पिछली सरकार में राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम के लिए हिंदी स्कूलों को मर्ज किया गया था। इसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी स्कूलों में नामांकन करवाया था।