फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Crime News Marriage Scam High Profile Case Victim Know Inside Story in Hindi

Rajasthan: पैसों के लिए अमीर लोग थे टारगेट पर, हाईप्रोफाइल लुटेरी बीवी की एक अलग प्रेम कहानी; जानें घटनाक्रम

Thu, 26 Dec 2024 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 AM IST
सार

Rajasthan: मुरलीपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी बीवी की एक अलग ही प्रेम कहानी है। लुटेरी बीवी वेबसाइट के जरिए अमीर और हाईप्रोफाइल लोगों को ही शिकार बनाती थी। एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ लुटेरी बीवी ने दो प्रमुख मेट्रोमोनियल साइड पर अलग-अलग नाम से रजिस्ट्रेशन करवा रखा था। आइये समझते है क्या है पूरा घटनाक्रम...

विज्ञापन
Rajasthan Crime News Marriage Scam High Profile Case Victim Know Inside Story in Hindi
शातिर सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झोटवाड़ा इलाके के 37 वर्षीय सुनार की पत्नी का 2 अप्रैल 2022 को निधन हो गया था। उसके परिजन बच्चों की देखभाल करने के लिए दोबारा शादी का दबाव बना रहे थे। इस पर सुनार ने मेट्रोमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया। साइट पर खुद के रिलेशनशिप स्टेटस के साथ ही उसने अपनी मासिक इनकम एक करोड़ रुपए लिखी। ये देखकर उतराखंड के देहरादून की सीमा उर्फ निक्की ने संपर्क किया और मिलने के लिए अपने शहर बुलाया।

विज्ञापन


अब यहां से शुरू होता है ठगी का खेल….सीमा ने मुलाकात के दौरान सुनार को बताया कि वह गरीब परिवार से है। इस मुलाकात के 10 दिन में ही सीमा ने सुनार पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिरकार दोनों ने एक महीने के अंदर ही 23 फरवरी 2023 को जयपुर के मानसरोवर में शादी की। इस दौरान वह करीब 5 महीने परिवार के साथ रही और 28 जुलाई 2023 को ज्वेलरी, रुपए और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गई। इस दौरान सीमा ने देवर व ससुर पर रेप का केस भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


15 साल की बेटी को कार में मिला सीमा का मोबाइल
सुनार के भाई ने बताया कि सीमा अपना मोबाइल किसी को नहीं देती थी। एक दिन सुनार की 15 साल की बेटी को कार में सीमा का मोबाइल मिला। उसने ब्लूटूथ से गाने चलाने के लिए कार की डिवाइस से इसे कनेक्ट करने की कोशिश की। इस दौरान उसके मोबाइल की ब्लूटूथ हिस्ट्री में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और अन्य लग्जरी कारों के नाम और नंबर सेव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने अपने चाचा को इस बारे में बताया कि सीमा खुद को गरीब परिवार से बताती है, लेकिन उसका मोबाइल इतनी महंगी कारों से कैसे कनेक्ट हुआ होगा? इस पर परिवार को सीमा पर शक हुआ और वो सतर्क भी हो गए। लेकिन इससे पहले ही सीमा घर से नकदी व ज्वेलरी समेटकर फरार हो चुकी थी।


सुनार ने सीमा के खिलाफ झोटवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया और अपने स्तर पर उसकी पहचान और तलाश में जुट गए। सीमा और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। इस दौरान उन्हें ध्यान आया कि सीमा का मोबाइल खराब होने पर उन्होंने उसे ठीक कराने के लिए एक बार मोबाइल शॉप पर दिया था।

उन्होंने दोबारा दुकानदार से संपर्क किया और उस मोबाइल का बैकअप डाटा की जांच की तो कई चौंकाने वाली जानकारी मिली। सीमा के मोबाइल में पूर्व में ठगी के शिकार हुए लोगों के नंबर, फोटो बरामद हुए। इस पर ज्वेलर के परिवार ने मोबाइल डाटा के आधार पर अन्य पीड़ितों से संपर्क किया। पुलिस को भी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए।

शादी के कुछ दिनों बाद ही सीमा ने सुनार के बिजनेस की जानकारी लेनी शुरू कर दी थी। वह सुनार पर कानूनी तौर पर उसे पार्टनर बनाने का दबाव बनाने लगी थी। मई 2023 में इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ तो देवर, देवरानी और माता-पिता अलग हो गए। सीमा व ज्वेलर अकेले फ्लैट में रहने लगे थे।

उन्होंने बताया कि सीमा को जब लगा कि उसका पति न तो उसे बिजनेस में पार्टनर बना रहा है और न ही उसे दुकान संभालने दे रहा है तो उसने लूट की साजिश को अंजाम दिया। सुनार के परिवार को अब तलाक के केस में भरण-पोषण में रुपए ऐंठने की चिंता सता रही है। सीमा इससे पहले के दो मामलों में भी ऐसा ही कर चुकी है।

पीड़ित ने झोटवाड़ा थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वे डीसीपी वेस्ट अमित कुमार से मिले। डीसीपी ने केस की जांच मुरलीपुरा इंचार्ज को सौंप दी। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि सीमा ने देहरादून कोतवाली पुलिस थाने में सुनार और उसके परिवार पर रेप व घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इस मामले में देहरादून पुलिस ने एफआर लगा दी है।

सुनार की जयपुर में शादी में सीमा की तरफ से पिता, मां, भाई, बड़ी बहन और जीजा शामिल हुए थे। सुनार का 4 मंजिला घर, दो दुकान और बिजनेस को देखते हुए सीमा ने इन्हें ठगने का प्लान बनाया था। जांच में सामने आया कि सीमा ने तीनों ही मामलों में देहरादून से बाहर ससुराल में जाकर ही शादी की। इन शादी में उसका परिवार ही शामिल होता था। पुलिस शादी में शामिल हुए लोगों की पहचान करने में जुटी है कि वो सही में आरोपी के परिजन हैं या इस गिरोह में सीमा के साथी। इन वारदातों में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा,परिवार को करती थी टॉर्चर
जांच में सामने आया कि महिला ने साल 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से भी शादी की थी। कुछ समय बाद ही पति पर अननैचुरल संबंध बनाने और ममेरे देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। संगीन धाराओं में दर्ज करवाए मामले में 10 लाख रुपए वसूले थे। महिला ने झोटवाड़ा निवासी सुनार पति के खिलाफ भी अननैचुरल संबंध बनाने और पूरे परिवार के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है।



पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला मैरिज ऐप या मेट्रोमोनियल साइट पर विधुर, तलाकशुदा बिजनेसमैन, अमीर पैसे वाला लड़का देखती है। उससे कॉन्टैक्ट कर पहले बिजनेस और अन्य जानकारी इकट्ठा करके शादी करती है। तीन-चार महीने में परिवार का विश्वास जीतकर घर से गहने-कैश और कीमती सामान समेट कर गायब हो जाती। इसके बाद पति के खिलाफ अननैचुरल संबंध बनाने और परिवार के पुरुष सदस्यों के खिलाफ रेप-छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाती। बाद में ब्लैकमेल कर और राजीनामा करने के नाम पर रुपए ऐंठती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed