फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CP Joshi says Rahul Gandhi should first tell his caste is he Hindu Muslim or Christian

Rajasthan: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी बोले- राहुल गांधी पहले अपनी जाति बताएं...वह हिंदू, मुसलमान या ईसाई हैं

Fri, 02 Aug 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 09:45 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बार फिर राहुल गांधी से उनकी जाति पूछकर लोकसभा में हुए हंगामे को हवा देने का काम कर दिया। जोशी ने एड वाले बयान पर भी राहुल गांधी को पैरोल पर छूटा हुआ व्यक्ति कहकर संबोधित किया है।

विज्ञापन
Rajasthan CP Joshi says Rahul Gandhi should first tell his caste is he Hindu Muslim or Christian
सीपी जोशी मीडिया से रूबरू होते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर राहुल गांधी की जाति पूछकर एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। जोशी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, सदन में अगर कोई राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ लेता है तो वह इतना तिलमिला जाते हैं और वह देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा, यह सत्ता पाने के लिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की राजनीति करते आए हैं और जब धर्म के आधार पर सत्ता प्राप्ति के रास्ते बंद हो गए, अब इन्होंने जातिगत बंटवारे को हथियार बनाने का प्रयास किया है। फिर चाहे इसमें देश का कितना ही नुकसान क्यों न हो जाए पर इनको सिर्फ सत्ता का सुख नजर आता है।
विज्ञापन


सीपी जोशी यही नहीं रुके, सीपी जोशी ने एक और सवाल के जवाब पर कहा, राहुल गांधी को ईडी से इतना डर क्यों लगता है? अगर उन्होंने कुछ किया ही नहीं है तो फिर डर किस बात का है, वह बात अलग है कि वह पैरोल पर छूटे हुए हैं तो डर लगना स्वाभाविक है। सीपी जोशी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह की बैठक लेने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा, मदन राठौड़ एक अनुभवी आदमी हैं, जो अपना कार्य अच्छी तरीके से जानते हैं। संगठन उनके नेतृत्व में मजबूत होगा और पूरा राजस्थान प्रदेश इकाई मिलकर मदन राठौड़ का स्वागत करेंगे और उनका हर निर्णय में साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed