फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CP Joshi says Khajuwala case is gruesome Home Minister Gehlot time pass resign if morality is left

Rajasthan: CP जोशी बोले- खाजूवाला मामला वीभत्स, गृहमंत्री गहलोत टाइम पास, नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें

Wed, 21 Jun 2023 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना के बाद हत्या के मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जोशी ने कहा, राजस्थान में महिला अपराध चरम पर है। ऐसे में कांग्रेस की महिला नेत्री कहां हैं, जो कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी राजस्थान आकर पीड़ित बच्चियों और महिलाओं को न्याय दिलाएं। जोशी ने कहा, सीएम अशोक गहलोत में थोड़ी बहुत नैतिकता बची है तो गृहमंत्री के पद से स्तीफा देकर नया गृहमंत्री नियुक्त करना चाहिए।

विज्ञापन
Rajasthan CP Joshi says Khajuwala case is gruesome Home Minister Gehlot time pass resign if morality is left
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बीकानेर के खाजूवाला में  दलित लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में साढे चार साल में महिला दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एनसीआरबी के अनुसार पूरे देश में सबसे अधिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा, प्रदेश में महिला अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में 22 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री कहते हैं कि दुष्कर्म के 56 फीसदी मामले फर्जी होते हैं। इन सभी घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है। बेहद शर्म की बात है कि जहां सरकार को खाजूवाला में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना था, परिवार की मदद करनी थी वहां सरकार धरने पर बैठे पीड़ित परिवार से अभद्रता कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद सरकार चेती है।
विज्ञापन


'मुख्यमंत्री दुष्कर्म की घटनाओं के रोष को भटकाने के लिए भाजपा और संघ पर ऊल-जलूल आरोप लगाते हैं'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री दुष्कर्म की घटनाओं के रोष को भटकाने के लिए भाजपा और संघ पर ऊल-जलूल आरोप लगाते हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा जिनका नारा स्लोगन ‘लडकी हूं, लड सकती हूं’ को यहां क्यों भुला दिया जाता है। उनके लिए राजस्थान केवल पर्यटन स्थल है, यहां वे पीड़ित महिलाओं के आंसू पोंछने नहीं आती। यहां उन्हे दलित महिलाओं पर अत्याचार नजर नहीं आते। सीपी जोशी ने कहा कि खाजूवाला घटना में मुख्य रूप से जो आरोपी हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीड़िता न्याय के लिए पुलिस कमिश्नरेट जाती है, तो अधिकारी रिश्वत में पीड़िता की अस्मत मांगता है'
जोशी ने कहा, प्रदेश में स्थिति इतनी भयावह है कि दुष्कर्म पीड़िता जब न्याय के लिए पुलिस कमिश्नरेट जाती है, तब वहां बैठा अधिकारी रिश्वत में पीड़िता की अस्मत मांगता है। प्रदेश में महिलाओं के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की ओर से पहले भी मांग की गई है कि प्रदेश में पूर्णकालिक गृहमंत्री होना चाहिए जो किसी भी घटना की जिम्मेदारी ले सके और सक्षम जवाबदेही तय हो सके। महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को रोक पाने में अक्षम मुख्यमंत्री गहलोत के भीतर यदि जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, विजेन्द्र पूनियां, मीडिया संपर्क प्रमुख आन्नद शर्मा और एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed