फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Constable Exam: 13 Dummy Candidates Caught in Rajasthan Constable Exam, Uncle-Nephew Held in Jaipur

Rajasthan Constable Exam: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा में 13 डमी पकड़े गए, जयपुर में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 08:42 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 15 Sep 2025 08:42 AM IST
सार

Rajasthan Constable Exam:राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में पहली बार इस्तेमाल हुई AI तकनीक ने नकलचियों की पोल खोल दी। दो दिन की परीक्षा में 13 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए। जयपुर के मुरलीपुरा में चाचा-भतीजा AI बायोमेट्रिक से पकड़े गए।

विज्ञापन
Rajasthan Constable Exam: 13 Dummy Candidates Caught in Rajasthan Constable Exam, Uncle-Nephew Held in Jaipur
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा - फोटो : राजस्थान पुलिस

विस्तार

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में इस बार नकल रोकने के लिए अपनाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने बड़ा असर दिखाया है। दो दिन चली इस परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में 13 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दे रहे थे। ये सभी मामले AI आधारित बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली से सामने आए।

विज्ञापन

जयपुर का मुरलीपुरा सबसे चर्चित मामला:
शनिवार को जयपुर के मुरलीपुरा स्थित शहीद हिम्मत सिंह राजकीय स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे धौलपुर निवासी भूपेंद्र गुर्जर को बायोमेट्रिक सिस्टम ने अलर्ट कर दिया। जांच में पता चला कि भूपेंद्र ने जून में अपने भतीजे धर्मवीर के नाम से परीक्षा दी थी। परीक्षा खत्म होते ही पुलिस ने भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया, और बाद में धर्मवीर को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

बायोमेट्रिक व AI फोटो मिलान से खुली पोल:
AI तकनीक से लैस बायोमेट्रिक स्कैनर ने न केवल अंगुलियों की पहचान की, बल्कि चेहरे के फोटो मिलान से भी सटीक जानकारी दी। सभी 13 मामलों में अभ्यर्थियों की पहचान इस तकनीक के जरिए ही हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें-  Rajasthan politics: 'वोट चोरी' के मुद्दे पर घर-घर जाकर समर्थन जुटाएगी कांग्रेस, आज से अभियान शुरू

3 लाख 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे:
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 13 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई लिखित परिक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से 3 लाख 76 हजार 902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों दिनों में करीब 72% अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।   अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार 14 सितम्बर को जिला पुलिस कॉन्स्टेबल, इन्टेलीजेंस, आरएसी, एमबीसी के कॉन्स्टेबल सामान्य व चालक पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 21 जिलों में किया गया। प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक पहली पारी में 582 परीक्षा केंद्रों पर हुई और अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 तक दूसरी पारी में 21 जिलो के 580 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन दोनों पारियों की परीक्षाओं में तीन लाख से कुछ अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
 उल्लेखनीय है कि विज्ञापित पदों के अनुसार कांस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी के 8512 पद, टीएसपी के 867, चालक नॉन टीएसपी के 503,  टीएसपी के 47 और कांस्टेबल बैण्ड के 71 पद है। विज्ञापित पदों में 3 नवसृजित आरएसी महिला बटालियन अमृता देवी, कालीबाई व पदमनी देवी के कुल 1500 पदों एवं पुलिस दूर संचार में कानिस्टेबल आईटी के 1469 पदों को सम्मिलित किया गया है। कांस्टेबल बैंड पद के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है।
               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed