फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress will soon get new headquarters crores of rupees of funds were collected in single meeting

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया हेडक्वार्टर, एक ही बैठक में करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा हुआ

Sat, 01 Mar 2025 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 03:33 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस के लिए जयपुर में अब नया मुख्यालय भवन जल्द ही तैयार होने जा रहा है। मानसरोवर में इसके लिए भूमि का आवंटन पिछली सरकार में ही हो चुका था। अब भवन निर्माण के लिए फंड का बंदोबस्त भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Congress will soon get new headquarters crores of rupees of funds were collected in single meeting
कांग्रेस फ्लैग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस को अब जल्द नया प्रदेश मुख्यालय भवन मिल जाएगा। इस भवन के निर्माण के लिए पार्टी के सांसद, विधायक, नेता और संगठन पदाधिकारी सहयोग राशि देंगे। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई बैठक में इसके लिए करोड़ों रुपये जुटाने का भी बंदोबस्त कर लिया गया है। बैठक में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और विधायक रोहित बोहरा ने एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कई नेताओं ने 51-51 लाख रुपये देने का एलान किया है। मुख्यालय भवन निर्माण के लिए पिछली सरकार में ही जयपुर के मानसरोवर में भूमि आवंटित की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसका शिलान्यास करके गए थे। लेकिन उसके बाद कांग्रेस की सरकार चली गई। 
विज्ञापन


निर्माण पर 80 करोड़ होंगे खर्च
मुख्यालय भवन के निर्माण पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मौजूदा मुख्यालय चांदपोल गेट पर अस्पताल रोड के सामने है, जहां जगह भी कम है और वाहनों को खड़े करने के लिए स्थान भी नहीं है। इसलिए लंबे समय से इस नए मुख्यालय के निर्माण की तैयारी चल रही थी। भवन निर्माण के लिए पार्टी अपने सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं से कूपन और चेक के जरिए पैसा लेगी। शुक्रवार को रंधावा ने इसे लेकर एक अहम बैठक ली थी। इस बैठक में उन्होंने राशि देने की घोषणाएं भी नेताओं से करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने किया सहयोग राशि का एलान
प्रमोद जैन भाया और विधायक रोहित बोहरा एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 10 से ज्यादा नेताओं ने की 51-51 लाख रुपये देने का एलान किया है। इसके अलावा विधायकों और सांसदों को अपनी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र से 10-10 लाख रुपये और जिलाध्यक्षों को अपने जिलों से जुटाने होंगे। वहीं, पीसीसी पदाधिकारियों, ब्लॉक, मंडल और पंचायत-निकाय जनप्रतिनिधियों से भी आर्थिक राशि जुटाएगी। इसके लिए दस, पांच और एक हजार के कूपन छपवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed