फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Congress will contest the by-elections alone on 6 assembly seats, no alliance yet - said Dotasara

Rajasthan : सभी 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अकेले दम पर लड़ेगी उपचुनाव, फिलहाल कोई गठबंधन नहीं- बोले डोटासरा

Tue, 27 Aug 2024 07:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 07:45 PM IST
सार

राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान में सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने मंगलवार को बयान दिया कि फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है और कांग्रेस सभी 6 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan: Congress will contest the by-elections alone on 6 assembly seats, no alliance yet - said Dotasara
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर इसी साल उपचुनाव संभावित हैं। इनमें देवली उनियारा, खींवसर, झुंझुनू, दौसा, चौरासी और सलूंबर की सीट शामिल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में खींवसर और देवली उनियारा सीट को लेकर दावेदारों और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डोटासरा ने बड़ा ऐलान किया कि कांग्रेस सभी 6 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अब तक उपचुनाव को लेकर कोई गठबंधन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन होता है तो इसका फैसला आलाकमान लेगा।

विज्ञापन


हालांकि लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी को हराने के लिए नागौर, बांसवाड़ा, सीकर सीट पर गठबंधन किया था। इनमें नागौर के लिए आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, बांसवाड़ा से बीएपी के राजकुमार रोत तथा सीकर में सीपीएम के अमराराम को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था और ये तीनों ही लोकसभा चुनाव जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed