फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Protests in Jaipur Demanding Probe Against Gautam Adani Ashok Gehlot questions monopoly

Rajasthan: पूर्व CM गहलोत बोले- कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं, पर एक ही को सब कुछ देंगे तो सवाल उठेंगे

Wed, 18 Dec 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 04:16 PM IST
सार

उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ जांच की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया। इसमें पूर्व सीएम सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Protests in Jaipur Demanding Probe Against Gautam Adani Ashok Gehlot questions monopoly
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी संकट में होती है उसी वक्त वफादार की पहचान होती है, आज जो कार्यकर्ता आए हैं, वे असली कांग्रेसी हैं। कांग्रेस इस वक्त पदाधिकारियों की निष्क्रियता से जूझ रही है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गोविंद सिंह डोटासरा ने यह चेतावनी भी दी थी कि जो संगठन में पद लेकर बैठे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आ रहे, उन्हें हटाया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान गहलोत बोले, कांग्रेस को अभी जरूरत, तो कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। भाजपा तो धर्म के आधार पर राजनीति करती है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव इसके उदाहरण हैं। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। राजस्थान में अच्छा काम हो रहा है।



गहलोत ने आगे कहा, राहुल गांधी संसद में अदाणी का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन सदन में उनका माइक बंद कर दिया जाता है। लोकसभा और राज्यसभा के सभापति राजस्थान से हैं। उन्हें ऐसे काम करने चाहिए, ताकि उनके प्रति सम्मान बना रहे। गहलोत ने कहा, यह सही है कि कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं है। लेकिन एक ही उद्योगपति को सब कुछ देंगे तो सवाल उठेंगे। संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का झंडा ही देश को बचाएगा।



'बीजेपी वाले खतरनाक, दादागिरी कर रहे'
गहलोत ने कहा, हमारा संगठन तो लोगों के दिलों में है। बीजेपी वाले खतरनाक हैं, दादागिरी कर रहे हैं। बीजेपी को लोगों की परवाह ही नहीं है। भाषण से महंगाई कम नहीं होगी। अब जनता समझ गई कि पिछली और इस सरकार में क्या फर्क है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed