{"_id":"64ff2ce401b041f0b709f2b0","slug":"rajasthan-congress-made-a-special-plan-for-victory-against-bjp-in-pcc-war-room-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: PCC के वॉर रूम में बना जीत का स्पेशल प्लान, बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की कैंपेन कमेटी चलेगी ये चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: PCC के वॉर रूम में बना जीत का स्पेशल प्लान, बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की कैंपेन कमेटी चलेगी ये चाल
Mon, 11 Sep 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:36 PM IST
सार
Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को शक्ल देना शुरू कर दी है। पीसीसी वॉर रूम में मंत्री गोविंदराम मेघवाल की अध्यक्षता में हुई कैंपेन कमेटी में पार्टी ने अपने चुनावी अभियान पर चर्चा की।
विज्ञापन
PCC के वॉर रूम में बना जीत का प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए गठित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कमेटी के चेयरमैन गोविंदराम मेघवाल की अध्यक्षता में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम पर संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कैंपेन कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार-प्रसार के लिए रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश में राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से किए जा रहे लोक कल्याण के कामों के आधार पर प्रचार अभियान चलाते हुए ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र की भाजपा सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई वादाखिलाफी को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 11 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठित स्ट्रेटेजिक कमेटी की बैठक होगी। चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर कोटा रहेंगे।
विज्ञापन