{"_id":"66b2e0d3316108016b014c1b","slug":"rajasthan-cm-watched-savarkar-s-film-with-mlas-opposition-said-would-have-gone-if-gandhi-was-shown-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : सीएम ने विधायकों के साथ देखी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', विपक्ष ने कहा- 'गांधी' दिखाते तो जरूर जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : सीएम ने विधायकों के साथ देखी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', विपक्ष ने कहा- 'गांधी' दिखाते तो जरूर जाते
Wed, 07 Aug 2024 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:20 AM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के लिए न्योता दिया लेकिन विपक्ष ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि गांधी फिल्म दिखाते तो जरूर आते।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ मंगलवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मल्टीप्लेक्स में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।
विज्ञापन
मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वन्त्रता सेनानी वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेलीं, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे। लेकिन विपक्ष ने सीएम भजनलाल के इस न्योते को ठुकरा दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अगर गांधी पर बनी फिल्म दिखाते तो हम जरूर जाते। मैं उस दिन जाऊंगा, जिस दिन यह गांधी पर बनी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा- जिस तरह से इनका रवैया है, उस रवैए के चलते हम न आज जाएंगे, न कल जाएंगे। हम इनके निमंत्रण का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन