फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : CM made a big announcement, state government will give reservation in recruitment to firefighters

Rajasthan News : सीएम ने किया बड़ा ऐलान, राज्य सरकार अग्निवीरों को देगी भर्तियों में आरक्षण

Sat, 27 Jul 2024 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 08:44 AM IST
सार

राज्य सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी भर्तियों में आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर इसका ऐलान किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan : CM made a big announcement, state government will give reservation in recruitment to firefighters
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अग्निवीरों को भारतीय सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद पुलिस विभाग, जेल प्रहरी और वन रक्षक के रूप में आरक्षण देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भारतीय सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को पुलिस विभाग, जेल प्रहरी और वन रक्षक के रूप में आरक्षण देने का निर्णय लिया है। सदन रहे कि हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी इसी तरह की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल का यह बयान ऐसे मौके पर आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाते हुए युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाकर रखना है, मगर दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। यह योजना सेना द्वारा किए गए आवश्यक सुधारों का एक उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed