फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says Now there is no need for bureaucrats we have to work honestly

Rajasthan: एक्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अब नौकरशाहों की खैर नहीं, बोले- ईमानदारी से काम करना होगा

Mon, 18 Dec 2023 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 09:32 PM IST
सार

सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। पहली प्रेस ब्रीफिंग में जनहित की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने अब अधिकारियों की पहली बैठक में एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि उनकी सरकार में जनहित सर्वोपरि होगा।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says Now there is no need for bureaucrats we have to work honestly
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फुल एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार शाम उन्होंने सचिवालय पहुंचकर ब्यूरोक्रेसी के साथ पहली बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगी। भ्रष्टाचारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा सीएम ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित 100 दिन की कार्य योजना मांगी है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री शर्मा ने विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के अधिकतर निर्देश केन्द्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उनके फैसलों में हमेशा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को केन्द्र में रखा जाना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी अगले 25 साल का विजन भी सरकार को बताएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा, 100 दिन की कार्ययोजना में भी इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि इसमें कैसे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अधिक से अधिक बिन्दु कवर हो सकें। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों से उनके विभाग से संबंधित योजनाओं और प्रगति की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed