{"_id":"6434394e3dc6d7c2470e8876","slug":"rajasthan-class-viii-third-language-exam-postponed-exam-will-be-held-on-april-13-instead-of-11-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कक्षा आठ की तृतीय भाषा की परीक्षा टली, 11 के बजाय 13 अप्रैल को होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कक्षा आठ की तृतीय भाषा की परीक्षा टली, 11 के बजाय 13 अप्रैल को होगा एग्जाम
Mon, 10 Apr 2023 09:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:59 PM IST
सार
राजस्थान में कक्षा आठवीं की तृतीय भाषा की परीक्षा टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 11 के बजाय 13 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएगी। यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय दोपहर दो से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
कक्षा आठ की तृतीय भाषा की परीक्षा टली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने 11 अप्रैल (मंगलवार) को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस कारण इस दिन आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा-आठ) 2023 की तृतीय भाषा विषय की परीक्षा अब 13 अप्रैल यानी गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि 11 अप्रैल को यह परीक्षा होनी प्रस्तावित थी। लेकिन महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सीएम ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस कारण 11 अप्रैल को होने वाली प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2023 की तृतीय भाषा विषय की परीक्षा अब 13 अप्रैल गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित समय दोपहर दो से 4.30 बजे तक होगी परीक्षा...
यह परीक्षा पहले से तय परीक्षा केन्द्रों पर पूर्व निर्धारित समय दोपहर दो से 4.30 बजे तक ही आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के रजिस्ट्रार रामस्वरूप जांगिड़ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा पांच), 2023 की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ही आयोजित होंगी।
विज्ञापन