{"_id":"65ca2c15fa558eda7803acfb","slug":"rajasthan-chunnilal-garasia-and-madan-rathod-declared-rajya-sabha-candidates-from-rajasthan-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BJP ने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की,मदनलाल राठौड़-चुन्नीलाल गरासिया को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BJP ने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की,मदनलाल राठौड़-चुन्नीलाल गरासिया को बनाया उम्मीदवार
Mon, 12 Feb 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 08:36 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी की ओर से जारी एक सूची में दोनों की उम्मीदवारी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों के नामों पर मुहर लगाई है। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है। बीजेपी, कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। प्रत्याशियों की संख्या तीन से ज्यादा हुई तो मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी अन्यथा तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि मदन राठौड़ दो बार के विधायक रहे हैं। साल 2003 में पहली बार विधायक बने थे। वहीं, साल 2013 में दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। साल 2013 से 2018 में सरकारी उप मुख्य सचेतक रहे।