फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant attacks Gehlot government

Rajasthan: मुख्य सचिव का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- कुछ समय पहले परीक्षा की क्रेडिबिलिटी पर प्रश्न, अब…

Sat, 29 Jun 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव में मुख्य सचिव का बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया। उन्होंने पेपर लीक मामले में पिछली गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ समय पहले परीक्षा की क्रेडिबिलिटी पर प्रश्न लग गया था आज युवाओं का भरोसा वापस लौटा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant attacks Gehlot government
मुख्य सचिव का गहलोत सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का एक बयान आज सोशल मीडिया पर सुर्खिंया बटौर रहा है।  राजस्थान सरकार के रोजगार उत्सव कार्यक्रम में सुधांश पंत ने पेपर लीक को लेकर पिछली गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया।

विज्ञापन


हालांकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी संबोधन हुआ, लेकिन पंत का बयान सोशल मीडिया पर ज्यादा सुर्खियों में रहा। उन्होंने पिछली सरकार में हुई परीक्षाओं में गड़बड़ी का जिक्र किया। कहा कि पिछली सरकार में परीक्षाओं की क्रेडिबिलिटी पर प्रश्न लग गया था अब नई सरकार आई है तो युवाओं का भरोसा वापस लौटा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की प्रणाली पर उठे सवालों को भाजपा सरकार में ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल, अब लोग पूछ रहे सवाल
मुख्य सचिव का यह बयान सियासी गलियारों के साथ सोशल मीडिया में भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अब इस बयान से जुड़ी पोस्टों पर लोग धड़ाधड़ सवाल भी दाग रहे हैं। कई लोग सीएस के इस बयान को राजनैतिक बता रहे हैं और पूछ हैं कि क्या ब्यूरोक्रेट राजनीतिक बयान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि कुछ लोग इसे सीएस और गहलोत की अदावत का नतीजा बता रहे हैं। गहलोत ने पिछले दिनों पंत को एडहॉक सीएम बताते हुए कहा था कि भजनलाल तो सिर्फ फेस हैं काम तो सारे सीएस ही कर रहे हैं। आज जब सीएस ने सार्वजनिक मंच से पिछली सरकार में पेपर लीक को लेकर बयान दिया तो लोगों ने कमेंट बॉक्स में यह भी पूछा कि आप भी पिछली सरकार में राजस्थान में ही तैनात थे।


 

'एंटी चीटिंग से पेपर लीक पर लगाम'
पंत ने कहा कि छह महीने पहले सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह कोशिश रही है कि युवाओं को ना केवल रोजगार दिए जाएं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोले जाएं। उन्होंने कहा कि एंटी चीटिंग टास्क फोर्स के गठन के साथ ही प्रदेश में पेपर लीक माफियाओं पर लगाम लगाने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed