{"_id":"6445213f1dbb007c6001e8b7","slug":"rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-mehangai-rahat-camp-from-april-24-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कल से राजस्थान में लगेंगे महंगाई राहत कैम्प, गहलोत महापुरा से करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कल से राजस्थान में लगेंगे महंगाई राहत कैम्प, गहलोत महापुरा से करेंगे शुरुआत
Sun, 23 Apr 2023 05:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:44 PM IST
सार
राजस्थान में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद सोमवार सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत महापुरा में कैम्प का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के जरूरतमंदों को 10 योजनाओं का सीधे लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक गहलोत 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प शुरू करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे। इन कैम्प में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सोमार को सुबह दस बजे सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में महंगाई राहत कैम्प का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को उनके अधिकारों, योजनाओं और उनकी पात्रता की संपूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाना मुख्य उददेश्य है। राज्य सरकार द्वारा संचालित 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए कैम्प में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के कैम्प में भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे। इसके लिए प्रतिदिन 2,700 महंगाई राहत कैम्प लगाए जाएंगे। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को दस योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से कैम्पों के आयोजन से पहले आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। इसी तरह घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली दी जाएगी। कृषि उपभोक्ताओं को दो हजार यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे कैम्प
प्रदेश में 2000 स्थाई महंगाई राहत कैम्प जिला प्रशासन द्वारा राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ तथा प्रत्येक नगरीय वार्ड में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ दो दिवसीय महंगाई राहत कैम्प का आयोजन होगा। इस प्रकार कुल 11283 ग्राम पंचायतों एवं 7500 वार्डो में कैलेंडर के अनुसार दो दिवसीय कैम्प का आयोजन होगा। इन कैम्प में रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण के लिए पर्याप्त काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन