फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Chief Election Commissioner Rajeev Kumar says Revise voter list with full seriousness and caution

Rajasthan: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार बोले- मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता और सावधानी से करें

Sat, 30 Sep 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

Rajasthan: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता और सावधानी से करें। साथ ही आयुक्त ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर जिलेवार समीक्षा की। चुनाव खर्च मॉनिटरिंग के लिए शराब, ड्रग्स, नकदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rajasthan Chief Election Commissioner Rajeev Kumar says Revise voter list with full seriousness and caution
विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर जिलेवार समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने शनिवार को राजस्थान के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त और पुलिस रेंज महानिरीक्षकों के साथ बैठक कर विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन


आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा। आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की मॉनिटरिंग के लिए राज्य में शराब, ड्रग्स, नकदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने आदर्श आचार संहिता के लागू होने का इंतजार न करते हुए ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने को कहा। आयोग ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, भंडारण, मानव संसाधन, वाहन और शिकायत निवारण प्रबंधन की भी समीक्षा की और कंट्रोल रूम को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयुक्तगण और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए पोस्टल बैलेट की आवश्यकता, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन संपन्न कराने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, अजय भादू, ह्रदयेश कुमार,  महानिदेशक बी. नारायणन, निदेशक पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक  अनुज चांडक और सचिव अश्विनि कुमार मोहल और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, सहित राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed