फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Certification program for returning and assistant returning officers for assembly elections started

Rajasthan: विधानसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए सर्टिफिकेशन कार्यक्रम शुरू

Thu, 24 Aug 2023 07:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 07:46 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Certification program for returning and assistant returning officers for assembly elections started
सर्टिफिकेशन कार्यक्रम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र निर्वाचन विभाग विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से चुनाव को सुचारू रूप से करवाने के लिए इलेक्शन कमीशन तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए चार दिन का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम जयपुर के एचसीएम राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में बुधवार से शुरू हुआ।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज़रिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनावी प्रक्रियाओं और संबंधित नियम-क़ानून की व्यावहारिक जानकारियां दी जा रही हैं, ताकि आगामी चुनाव कार्यों का संपादन बेहतर रूप से किया जा सके। गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा नॉमिनेशन, स्क्रूटनी, ईवीएम-वीवीपैट, चुनाव चिन्ह का आवंटन, आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन परिणाम की घोषणा, पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन निगरानी समिति (एमसीएमसी), पोस्टल बैलेट जैसे विषयों की पार्टिसिपेंट्स को जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


आयोग के रिसॉर्स पर्सन के तौर पर प्रणव सिंह, रौनक बैरागी, सय्यैद नासिर, राजेश रंजन वर्मा, विवेक राय, सुनील शर्मा, कपिल शर्मा द्वारा निर्वाचन संबंधी बिन्दुओं की जानकारी दी जाएगी। यह चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम 23 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 रिटर्निंग अधिकारी और 224 सहायक रिटर्निंग अधिकारी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed