{"_id":"65d61f05bb0c0fc484055460","slug":"rajasthan-center-big-gift-to-shekhawati-before-lok-sabha-elections-rail-line-approved-till-pilani-salasar-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले शेखावटी को केंद्र की बड़ी सौगात, पिलानी और सालासर तक रेल लाइन मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले शेखावटी को केंद्र की बड़ी सौगात, पिलानी और सालासर तक रेल लाइन मंजूर
Wed, 21 Feb 2024 09:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:34 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने राजस्थान के शेखावाटी को दो बड़ी सौगाद दी है। झुंझुनूं जिले के पिलानी और सीकर स्थित सालासर बालाजी तक रेल लाइन को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
रेल लाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाने वाला पिलानी और धार्मिक नगरी सालासर बालाजी अब रेल से जुड़ने जा रहे हैं। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने शेखावाटी के लिए ये दो बड़ी सौगाद दी हैं।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिमी रेलवे की तरफ से इसका सेंक्शन लेटर बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसमें लोहारू से पिलानी के लिए 24 किमी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी लागत 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
वहीं, सुजानगढ़ से सलासर तक के लिए 45 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लागत एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये होगी। लंबे समय से शेखावाटी के इन दो महत्वपूर्ण स्थलों को रेल लाइन से जोड़े जाने की मांग चल रही थी।
विज्ञापन