फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Case against Urban Development Chief Secretary Kunjilal Meena in bribery case, ACB takes action

Rajasthan News: घूसखोरी के मामले में नगरीय विकास प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीना के खिलाफ केस, एसीबी ने की कार्रवाई

Fri, 12 May 2023 01:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 May 2023 01:17 PM IST
सार

घूसखोरी के मामले में राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीना और संयुक्त सचिव मनीष गोयल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला घूस लेते हुए पकड़े गए दलाल लोकेश जैन से जुड़ा है।  

विज्ञापन
Rajasthan: Case against Urban Development Chief Secretary Kunjilal Meena in bribery case, ACB takes action
कुंजीलाल मीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीना, संयुक्त सचिव मनीष गोयल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उदयपुर एसीबी की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर जयपुर एसीबी मुख्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभाग के अनुभाग अधिकारी हरिमोहन और पिछले दिनों पकड़े गए दलाल लोकेश जैन का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है।

विज्ञापन


एसीबी के सूत्रों का कहना है कि इनके अलावा जांच में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर में एसीबी ने दलाल लोकेश जैन को एक व्यक्ति से घूस लेते हुए आठ मई को गिरफ्तार किया था। इसकी जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अब एसीबी ने विभाग के प्रमुख सचिव, संयुक्त सचिव सहित चार पर शिकंजा कसा है। लोकेश जैन को शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव और संयुक्त सचिव के नाम पर 12 लाख रुपये की घूस लेते पकड़ा था। इसकी जांच में भी दोनों अधिकारियों का नाम सामने आया था। परिवादी देवीलाल ने एसीबी को शिकायत कर आरोप लगाया था कि अपनी पैतृक जमीन का लैंड यूज बदलने के लिए उसने 2019 में आवेदन किया था। दो साल तक एनओसी नहीं मिली तो उसने दलाल लोकेश से बात की। उसने 0.9157 हेक्टेयर जमीन के कन्वर्जन के लिए 25 लाख रुपये मांगे थे। एसीबी ने आठ मई को उसे गिरफ्तार किया था। उसके घर से एसीबी को जमीन के मामलों से जुड़ी 150 फाइलें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed