फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cabinet Such is the caste equation of Rajasthan Cabinet

Rajasthan Cabinet: राजस्थान मंत्रिमंडल का ऐसा है जातीय समीकरण, 22 विधायकों को मंत्री बनाया गया

Sat, 30 Dec 2023 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

Rajasthan Cabinet: भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। कुल 22 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें से 12 लोगों को कैबिनेट मंत्री, पांच लोगों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच लोगों को राज्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Such is the caste equation of Rajasthan Cabinet
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से 12 कैबिनेट और पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्यमंत्री हैं। भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में यह पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया होगा। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। इस कारण यहां चुनाव रद्द हो गए थे। इस सीट पर पांच जनवरी को वोटिंग होने वाली है। नियमानुसार कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा ने जातीय समीकरण का बखूबी ध्यान रखा है।
विज्ञापन


भाजपा ने किसे बनाया कैबिनेट मंत्री
किरोड़ीलाल मीणा (एसटी) - सवाई माधोपुर
गजेंद्र सिंह खींवसर (सामान्य) - लोहावट 
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सामान्य) - झोटवाड़ा
बाबूलाल खराड़ी (एसटी) - झाड़ोल
मदन दिलावर (एससी) - रामगंजमंडी
जोगाराम पटेल (ओबीसी) - लूणी
सुरेश सिंह रावत (ओबीसी) - पुष्कर
अविनाश गहलोत (ओबीसी) - जैतारण
जोराराम कुमावत (ओबीसी) - सुमेरपुर
हेमंत मीणा (एसटी) - प्रतापगढ़
कन्हैया लाल चौधरी (ओबीसी) - मालपुरा
सुमित गोदारा (ओबीसी) - लूणकरणसर

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री
संजय शर्मा (सामान्य) - अलवर शहर
गौतम कुमार दक (सामान्य) - बड़ीसादड़ी
झाबर सिंह खर्रा (ओबीसी) - श्रीमाधोपुर
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (सिख) - श्रीकरणपुर
हीरालाल नागर (ओबीसी) - सांगोद

किन्हें बनाया गया राज्यमंत्री
ओटाराम देवासी (ओबीसी) - सिरोही
डॉ मंजू बाघमार (एससी) - जायल
विजय सिंह चौधरी (ओबीसी) - नावा
केके बिश्नोई (ओबीसी) - गुड़ामालानी
जवाहर सिंह बेढम (गुर्जर) - नगर

अब समझें किस जाति के कितने लोग
जाट 4 कैबिनेट: कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा, राज्यमंत्री: झाबर सिंह खर्रा (स्वतंत्र प्रभार), विजय सिंह चौधरी। मंत्रिमंडल में सबसे चार जाट विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कुल 14 जाट विधायक बीजेपी में जीतकर आए। हालांकि, जाट बेल्ट शेखावाटी में 17 में से सिर्फ चार सीटें ही बीजेपी को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत 3: दीया कुमारी- उप-मुख्यमंत्री, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व गजेंद्र सिंह खींवसर- कैबिनेट मंत्री। 
एससी 3: प्रेमचंद बैरवा- उप-मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, राज्यमंत्री मंजू बाघमार 
ब्राह्मण 2: सीएम भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा
एसटी 3: किरोड़ीलाल मीणा, बाबूलाल खराड़ी और हेमंत मीणा तीनों को कैबिनेट
गुर्जर एक: कुल पांच गुर्जर विधायक जीतकर बीजेपी में आए। इनमें जवाहर सिंह बेडम को राज्यमंत्री बनाया गया।
सिख एक: सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
पटेल एक: जोगाराम पटेल
माली एक: अविनाश गहलोत
वैश्य एक: गौतम कुमार दक
रावत एक: सुरेश रावत
देवासी एक: ओटाराम देवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed