{"_id":"658eb8133c5b91c7950a477e","slug":"rajasthan-cabinet-expansion-cabinet-expansion-tomorrow-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार कल, CM भजनलाल के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जोशी को भी दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार कल, CM भजनलाल के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जोशी को भी दिल्ली बुलाया
Fri, 29 Dec 2023 07:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:32 PM IST
सार
Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने की तैयारी है। राजभवन की तरफ से भी तैयारियां की जाने लगी हैं। इधर, सीएम भजनलाल और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को शुक्रवार शाम ही दिल्ली बुला लिया गया है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा और सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी शनिवार को दोपहर 3.15 बजे होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों और उनके पोर्टफोलियो पर चर्चा के लिए दिल्ली बुला लिया गया है। शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा का राजभवन जाने का कार्यक्रम था। लेकिन फिर उन्हें अचानक दिल्ली से फोन कर बुला लिया गया। शनिवार दोहपर तीन बजे मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें चलती रहीं। इससे पहले की सरकारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कभी भी इतना समय नहीं लगा।
विज्ञापन
गहलोत सरकार का क्या रहा रिकॉर्ड
बताते चलें, पिछली गहलोत सरकार में 11 दिसंबर को नतीजे आए। 17 को सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई। इसके बाद 24 को मंत्रिमंडल विस्तार और 27 को विभागों का बंटवारा कर दिया गया था। लेकिन इस बार विस्तार को लेकर इतना ज्यादा समय लग रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह विधायकों का अनुभव हीन होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, जिन विधायकों के पास पूर्व में सत्ता में रहने का अनुभव है, वे कहीं न कहीं वसुंधरा राजे के खेमे से जुड़े हैं। यही वजह है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को राजस्थान का मंत्रिमंडल निर्धारण करने में इतना ज्यादा समय लग रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी राजस्थान के साथ ही चुनाव परिणाम आए थे। वहां पर मंत्रिमंडल विस्तार किया जा चुका है।
राजभवन में टेंट, केटरिंग वालों को कल बुलाया
इधर, जानकारी के मुताबिक राजभवन में भी टेंट और केटरिंग वालों को कल दोपहर तीन बजे तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। हालांकि, राजभवन में टेंट शनिवार को ही लगा दिए गए थे। अब टेंट के साथ साउंड, लाइटिंग और अन्य इंतजामों को भी फिर से देखने के लिए कहा गया है। केटरिंग को भी शनिवार के लिए कह दिया गया है।