फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan C-Vigil app is proving effective in code of conduct violation cases

Rajasthan: आचार संहिता उल्लंघन मामले में कारगर साबित हो रहा सी-विजिल एप, अब तक 681 से ज्यादा शिकायतें आईं

Wed, 20 Mar 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सी-विजिल एप कारगर साबित हो रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 681 से ज्यादा शिकायतें आई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan C-Vigil app is proving effective in code of conduct violation cases
सी-विजिल एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए सी-विजिल एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से अब तक 681 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 277 का तुरंत समाधान कर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक 681 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 277 शिकायतों को सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


अवैध पोस्टर-बैनर को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें
गुप्ता ने बताया कि अवैध पोस्टर-बैनर को लेकर सबसे ज्यादा 326 शिकायतें मिली, जिनमें 234 सही पाई गई। इसी तरह शराब वितरण की 14 शिकायतों में दो सही पाई गई, जिन पर तय वक्त में कार्रवाई की गई। सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 155 शिकायतें टोंक जिले से प्राप्त हुईं और सबसे ज्यादा कार्रवाई भी टोंक जिले के रिटर्निंग ऑफिसर्स ने की। यहां 140 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई से बच जाते थे। शिकायत के सत्यापन में तस्वीर या वीडियो के रूप में दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी बांधा थी। नया एप इन सभी खाइयों को पाटने का काम कर रहा है। 


कैसे काम करता है सी-विजिल
सी-विजिल किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है। सौ मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित ‘सी-विजिल’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed