फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bypolls: Dotasara said there is no alliance with any party in the by-election

Rajasthan Bypolls: डोटासरा बोले- हमारी तैयारी पूरी, गठबंधन का तो सवाल ही नहीं, न हमने बात की न किसी ने हमसे

Mon, 21 Oct 2024 08:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Oct 2024 08:54 PM IST
सार

उपचुनावों के लिए टिकट जारी करने से पहले कांग्रेस ने एलान कर दिया है कि वह राजस्थान में सभी सात सीटों पर उपचुनाव लड़ने जा रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि न तो हम लोगों ने कोई बात की है न उन लोगों ने तो गठबंधन का सवाल ही कहां है। 

विज्ञापन
Rajasthan Bypolls: Dotasara said there is no alliance with any party in the by-election
गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस इस बार सभी 7 सीटों पर उपचुनाव लड़ने जा रही है। लोकसभा चुनावों में बना इंडी गठबंधन उपचुनावों में टूट गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। कांग्रेस वॉर रूम में  प्रमुख नेताओं की बैठक के पश्चात डोटासरा ने कहा कि सातों सीटों पर पूरी तैयारी है, न हमसे किसी ने गठबंधन के लिए संपर्क किया न ही हमने किसी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केंद्रीय स्तर पर है, उपचुनाव में नहीं है, हम हाईकमान का  जो भी आदेश होगा वो मानेंगे पर स्टेट लीडरशिप गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


रंधावा पैनल लेकर दिल्ली रवाना
वहीं इस बैठक के बाद प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सातों सीटों के पैनल लेकर दिल्ली रवाना हो गए। डोटासरा ने कहा कि हाईकमान से चर्चा के बाद नाम फाइनल कर घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे 
डोटासरा ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि भाजपा के 10 माह के शासन की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे, सरकार ने राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया है, हमारी सरकार ने चिरंजीवी  सहित कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं जिन्हें समीक्षा के नाम पर बंद कर दिया गया। ये लोग केवल सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी के आधार शासन कर रहे हैं, सरकार कौन चला रहा है, रिमोट कंट्रोल किसके पास है, जनता को सब पता है। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए विदेश दौरे पर  सैर सपाटे के नाम पर 40 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंधावा बोले परिवारवाद में कोई हर्ज नहीं 
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने परिवारवाद को लेकर कहा कि अगर किसी नेता के बेटे-बेटी या अन्य रिश्तेदार अच्छा काम कर रहे हैं, तो उन्हें टिकट देने में कोई हर्ज नहीं है। मैं भी परिवारवाद से ही आता हूं, मेरे पिता मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष रहे हैं। रंधावा ने कहा कि हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं, हम उपचुनाव इसलिए जीत रहे हैं, चूंकि 10 माह के शासन में पर्ची सरकार फैल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed