{"_id":"671f68b2e61963aefc03c745","slug":"rajasthan-by-election-war-of-words-between-congress-and-bjp-leaders-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan By-Election: कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग, मदन राठौड़ ने डोटासरा के डांस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan By-Election: कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग, मदन राठौड़ ने डोटासरा के डांस पर साधा निशाना
Mon, 28 Oct 2024 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:04 PM IST
सार
राजस्थान उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानों की जंग ने माहौल गरमा दिया है। अब देखना यह है कि इन बयानों का चुनावी परिणाम पर क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन
डोटासरा के डांस पर मदन राठौड़ का तंज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसे-जैसे राजस्थान में उपचुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इन दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के डांस को लेकर गरमागर्म बहस छिड़ी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस बहस में शामिल होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा पर तीखे तंज कसे।
विज्ञापन
मदन राठौड़ ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डोटासरा का मंच पर गमछा लहराकर डांस करना प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा के विपरीत है। राठौड़ ने कहा कि एक ओर किरोड़ी लाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में परंपराओं के अनुसार डांस किया, जबकि डोटासरा का मंच पर डांस करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह आचरण ठीक नहीं है और यह उनकी गरिमा के विपरीत है।
विज्ञापन
गहलोत के फिक्सिंग के आरोपों पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फिक्सिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद फिक्सिंग के अभ्यस्त हैं और बीजेपी पर इस तरह के आरोप लगाना उनकी बौखलाहट है। राठौड़ ने दावा किया कि बीजेपी सभी सात सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी है और हम सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी में नाराजगी पर स्पष्टीकरण
बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि कुछ असंतोष टिकट नहीं मिलने के कारण था, लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं के प्रयासों से स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की पूरी टीम की रणनीति का हिस्सा है और अब पार्टी में कोई असंतोष नहीं है।