{"_id":"67321cbaf14b79277f0a51d4","slug":"rajasthan-by-election-campaigning-for-by-elections-for-seven-seats-ends-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan By-election: थम गया चुनाव प्रचार, सात सीटों पर 69 प्रत्याशियों का भाग्य 13 को होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan By-election: थम गया चुनाव प्रचार, सात सीटों पर 69 प्रत्याशियों का भाग्य 13 को होगा तय
Mon, 11 Nov 2024 08:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:33 PM IST
सार
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया। भाजपा, कांग्रेस समेत कुल 69 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 48 घंटे के 'साइलेंस पीरियड' की घोषणा की है।
विज्ञापन
राजस्थान उपचुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम थम गया। सातों सीटों के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत कुल 69 प्रत्याशी मैदान में हैं। 13 नवंबर को इनके भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को 48 घंटे के 'साइलेंस पीरियड' की घोषणा कर दी। इस दौरान चुनावी रैली, रोड शो और चुनावी सभा आदि प्रचार अभियानों पर प्रतिबंध लागू हो गया।
विज्ञापन
'एग्जिट पोल' का प्रसारण भी 20 नवम्बर की शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। रामगढ़, दौसा, झुंझनूं, सलूम्बर, चौरासी, खींवसर और देवली-उनियारा सीटों पर मतदान के लिए 9 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इनमें केंद्रीय पुलिस बलों की 43 कंपनियां तैनात रहेंगी। 604 मतदान लोकेशन को संवेदनशील माना गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नजरिए से 12 अंतरराज्यीय पुलिस नाके तथा आबकारी विभाग के 11 नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
126.24 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीज महाजन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आयोग के उड़न दस्ते, निगरानी टीमें एवं पुलिस की ओर से 7 जिलों में अब तक कुल 126.24 करोड़ रुपये की नकद राशि और अवैध शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। दौसा जिले में सर्वाधिक 29.58 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध वस्तुओं की जब्ती हुई है। सबसे कम टोंक जिले में 21.99 करोड़ रुपये कीमत की सामग्री जब्त हुई है।
विज्ञापन