फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan By-Election: 19.36 lakh voters in seven assembly nomination from 18 ticket distribution start

Rajasthan By-Election: सात विधानसभा क्षेत्रों में 19.36 लाख मतदाता, नामांकन 18 से, जानिए कब से टिकट बंटवारा

Wed, 16 Oct 2024 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Oct 2024 10:41 AM IST
सार

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहीं हैं। BJP प्रदेशाध्यक्ष सभी 7 सीटों पर कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी की जीत की बात कह रहे हैं। अब सभी की नजरें टिकट बंटवारे पर है।

विज्ञापन
Rajasthan By-Election: 19.36 lakh voters in seven assembly nomination from 18 ticket distribution start
राजस्थान उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में  विधानसभा उपचुनाव के दौरान 19,36,533 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,862 मतदान केंद्र और 53 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन


झुझुनूं में 249 मतदान केंद्र, 14 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,532 मतदाता होंगे। रामगढ़ में  278 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,180 मतदाता होंगे। दौसा में  235 मतदान केंद्र , 5 सहायक मतदान केंद्र व 2,46,012 मतदाता होंगे। देवली-उनियारा में  296 मतदान केंद्र ,11 सहायक मतदान केंद्र व 3,02721 मतदाता होंगे। खींवसर में  264 मतदान केंद्र , 4 सहायक मतदान केंद्र व 2,86,041 मतदाता होंगे। सलूंबर में  296 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,97,645 मतदाता होंगे। वहीं चौरासी में  244 मतदान केंद्र ,7 सहायक मतदान केंद्र व 2,55401 मतदाता होंगे।
विज्ञापन


सांसदों की मर्जी पर ही टिकट
टिकटों के लिए नामांकन 18 नवंबर से शुरू होंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में नामांकन के अंतिम दिन के आस-पास ही टिकट घोषित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झुंझुनू में ओला परिवार को टिकट, कांग्रेस की इस मजबूत सीट पर बृजेंद ओला के सांसद बनने के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस ओला परिवार में से ही किसी को  टिकट देगी।

दौसा: मुरारी लाल मीणा ने अपने परिवार को चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया है, लेकिन टिकट उनके कहने पर ही दिया जाएगा। दूसरी तरफ यहां भाजपा की तरफ से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को चुनाव लड़वाने की तैयारी है।

रामगढ़: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो चुका है। हालांकि, उनकी पत्नी भी 2018 से 2023 तक विधायक रह चुकी हैं। लेकिन, इस बार जुबेर के बेटे को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है। वहीं भाजपा सुखविंदर को टिकट दे सकती है।

सलूंबर: दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। 


खींवसर: सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। 
  • झुंझुनू बृजेंद्र ओला परिवार
  • मुरारी के कहने पर टिकट
  • हरीश मीणा के कहने पर टिकट
  • हनुमान बेनीवाल- बिंदु चौधरी, राघवेंद्र
  • रामगढ़ में सफिया का बेटा 
इन सीटों पर मतदान, यहां इतने मतदाता
 
क्रं. सं. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम मतदान केंद्र सहायक मतदान केंद्र कुल मतदाता
1 27 झुंझुनू 249 14 2,74,532
2 67 रामगढ़ 278 6 2,74,180
3 88 दौसा 235 5 2,46,012
4 97 देवली-उनियारा 296 11 3,02,721
5 110 खींवसर 264 4 2,86,041
6 156 सलुम्बर(अ.ज.जा.) 296 6 2,97,645
7 161 चौरासी (अ.ज.जा.) 244 7  2,55,401


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed