Rajasthan Budget: बजट सत्र के पहले सीएम भजनलाल ने सदस्यों संग ली ये शपथ, एक्स पर तस्वीरें भी शेयर की
राजस्थान विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों के साथ एक शपथ ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रारंभ से पूर्व मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के निर्माण की शपथ के बारे में बताया और कुछ तस्वीरें भी शेयर की।
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर सदस्यों ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को न्यूनतम करने तथा आमजन को भी इस हेतु जागरुक करने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदस्यों को यह संकल्प दिलाया।
शपथ - सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के निर्माण की....
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 3, 2024
आज सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर विधानसभा पटल पर समस्त सम्मानित विधायकों के साथ राजस्थान को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की शपथ ली।… pic.twitter.com/3wGqDVGmBT
देवनानी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को समझते हुए संवेदनशील होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करें। प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बने अथवा बायो डीग्रेडेबल बैग का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी सदस्यों से प्लास्टिक बैग्स का न्यूनतम प्रयोग, इसके उचित निस्तारण के लिए संवेदनशील होने तथा अपने आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक बैग के कम से कम उपयोग और पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया।