{"_id":"6798949b5b8b30a2d3049b2c","slug":"rajasthan-budget-2025-second-budget-to-be-presented-on-feb-19-budget-size-will-be-more-than-5-lakh-crore-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : 19 फरवरी को पेश होगा राजस्थान सरकार का दूसरा बजट, 5 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा बजट साइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : 19 फरवरी को पेश होगा राजस्थान सरकार का दूसरा बजट, 5 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा बजट साइज
Tue, 28 Jan 2025 01:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:56 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वहीं राज्य का बजट 19 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त विभाग के स्तर पर बजट की तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का दूसरा बजट 19 फरवरी को पेश करने जा रही है। बजट को लेकर प्लान और नॉन प्लान की बजट फाइनलाइजेशन कमेटियों की बैठक हो चुकी हैं। इनके अलावा बजट को लेकर व्यापार संगठनों, युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों से भी संवाद बैठकें मुख्यमंत्री के स्तर पर करवाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा बजट साइज
इस बार बजट का साइज 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। पिछले साल सरकार की ओर से 4 लाख 95 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर मोटा खर्च, फोकस राइजिंग राजस्थान पर
बजट में इस बार 100 से ज्यादा नए औद्योगिक क्षेत्रों का ऐलान हो सकता है। इसकी वजह है कि सरकार ने पिछले साल नवंबर में राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट का अयोजन करवाया था। इनमें आए निवेश प्रस्तावों को भूखंड आवंटन के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इस बजट में बड़े ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन
PKC-ERCP परियोजना के लिए ऐलान
राजस्थान में पेयजल संकट से निपटने के लिए शुरू की जा रही PKC-ERCP योजना को लेकर राजस्थान और एमपी के बीच समझौता हो चुका है। आने वाले बजट में इस परियोजना के लिए नए डैम तैयार करने के बजट में बड़े ऐलान होने हैं।
विज्ञापन
बजट सत्र में मंत्रियों के जवाब के दिन तय
बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मंत्रियों के जवाब देने के दिन भी तय कर लिए गए हैं। तय दिन पर मंत्री अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार और गुरुवार को सदन में बात रखेंगे। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मंगलवार और गुरुवार को सदन में अपनी बात रखेंगी। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा को बुधवार और शुक्रवार, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को सोमवार और शुक्रवार, गजेंद्र सिंह खींवसर को मंगलवार और गुरुवार, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सोमवार और बुधवार का दिन आवंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सोमवार और शुक्रवार, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को बुधवार और शुक्रवार, विधि मंत्री जोगाराम पटेल को मंगलवार, गुरुवार तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को बुधवार और शुक्रवार, सामाजिक अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत को सोमवार और शुक्रवार का दिन सदन में जवाब देने के लिए दिया गया है। वहीं मंत्री सुमित गोदारा को मंगलवार और गुरुवार, जोराराम कुमावत को मंगल, गुरुवार, बाबूलाल खराड़ी को सोम, बुधवार, हेमंत मीणा को सोम, बुधवार और संजय शर्मा को मंगल और गुरुवार का दिन आवंटित किया गया है।