{"_id":"67b59d89644065dc5f0f5bb4","slug":"rajasthan-budget-2025-finance-minister-diya-kumari-focuses-on-social-security-and-pension-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget 2025: घुमंतू परिवारों को पट्टे, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी...दिव्यांगों के लिए योजना; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Budget 2025: घुमंतू परिवारों को पट्टे, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी...दिव्यांगों के लिए योजना; जानें
Wed, 19 Feb 2025 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:29 PM IST
सार
Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की वित्तमंत्री दीया कुमारी ने आज विधानसभा में सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस दौरान सरकार ने पेंशन में बड़ी वृद्धि की है। आइये जानते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान बजट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट 2025 पेश करते हुए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। कमजोर आय वर्ग के बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई है। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से एक लाख आर्टिफिशियल लिंब और अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
घुमंतू परिवारों को आवास पट्टे
दादूदयाल घुमंतू सशक्तीकरण योजना के तहत 60 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस योजना के तहत 25,000 घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे, जिससे वे स्थायी आवास की सुविधा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
कुम्हारों और श्रमिकों के लिए विशेष सुविधा
राज्य सरकार 2000 मिट्टी गूंथने की मशीनें उपलब्ध कराएगी, जिससे कुम्हार समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कमजोर तबकों को बांटे गए कर्जों के वन टाइम सैटलमेंट के लिए नई योजना लाई जाएगी।
गिग वर्कर्स के लिए 350 करोड़ का फंड
बजट में असंगठित क्षेत्र और गिग वर्कर्स के लिए 350 करोड़ रुपये का गिग एंड अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर फंड बनाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वित्तीय सहयोग और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार की इन योजनाओं से राजस्थान में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
2024 बजट में बुजुर्गों के लिए क्या था
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। संभाग स्तर पर स्वयंसिद्धा आश्रम, स्वतंत्रता सेनानी और द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की पेंशन में 5 से 10 हजार तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।