{"_id":"67b7363f263d7d430e01ae0d","slug":"rajasthan-breaking-ipad-in-assembly-speaker-vasudev-devnani-says-16-crores-spent-use-it-like-a-household-item-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आईपैड तोड़ने पर स्पीकर देवनानी बोले- 16 करोड़ खर्च हुए हैं, इसका घर की चीज की तरह इस्तेमाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आईपैड तोड़ने पर स्पीकर देवनानी बोले- 16 करोड़ खर्च हुए हैं, इसका घर की चीज की तरह इस्तेमाल करें
Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधायकों को सदन में लगाए आईपैड को सही तरह से इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, विधायक आईपैड का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो इसका स्टैंड की तरह यूज कर रहे हैं। चार विधायकों के आईपैड टूट चुके हैं, जिन्हें मैं रिपेयर करवा चुका हूं।
विज्ञापन
स्पीकर वासुदेव देवनानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए विधायकों की सीटों पर लगे आईपैड का उम्मीद के मुताबिक इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इनमें से चार आईपैड तो टूट गए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विधायकों को नसीहत दी कि इनका सही ढंग से इस्तेमाल करें। विधानसभा का काफी पैसा इस पर खर्च हुआ है।
विज्ञापन
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधायक आईपैड का इस्तेमाल सही नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो इसका स्टैंड की तरह यूज करते हैं, इस पर दबाव देते हैं। चार विधायकों के आईपैड टूट चुके हैं, जो मुझे रिपेयर करवाने पड़े हैं। देवनानी ने कहा, इन चारों के नाम भी मेरे पास हैं। कुछ विधायक इसे लॉक करके जाते हैं, कोई भी इसको लॉक करके नहीं जाए। कुछ विधायक आईपैड को निकालकर फोन चार्ज करने लग जाते हैं। यह फोन कनेक्टर नहीं है। मुझे सदन में बार-बार ये बातें दोहरानी पड़ेगी तो ठीक नहीं है। आईपैड लगाने पर 16 से 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका घर की चीज की तरह इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधानसभा को पेपर लेस बनाने की कवायद के तहत सभी विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाए गए हैं। विधायकों के प्रश्र और उन्हें मिले उत्तर इसी पर आ जाते हैं। अन्य कार्रवाई भी इस पर आती है, लेकिन देखने में आ रहा है कि ज्यादातर विधायक अभी भी कागज हाथ में लेकर ही पढ रहे हैं और इनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन