फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan breaking iPad in assembly Speaker Vasudev Devnani Says 16 crores spent use it like a household item

Rajasthan: आईपैड तोड़ने पर स्पीकर देवनानी बोले- 16 करोड़ खर्च हुए हैं, इसका घर की चीज की तरह इस्तेमाल करें

Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधायकों को सदन में लगाए आईपैड को सही तरह से इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, विधायक आईपैड का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो इसका स्टैंड की तरह यूज कर रहे हैं। चार विधायकों के आईपैड टूट चुके हैं, जिन्हें मैं रिपेयर करवा चुका हूं।

विज्ञापन
Rajasthan breaking iPad in assembly Speaker Vasudev Devnani Says 16 crores spent use it like a household item
स्पीकर वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए विधायकों की सीटों पर लगे आईपैड का उम्मीद के मुताबिक इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इनमें से चार आईपैड तो टूट गए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विधायकों को नसीहत दी कि इनका सही ढंग से इस्तेमाल करें। विधानसभा का काफी पैसा इस पर खर्च हुआ है। 

विज्ञापन


स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधायक आईपैड का इस्तेमाल सही नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो इसका स्टैंड की तरह यूज करते हैं, इस पर दबाव देते हैं। चार विधायकों के आईपैड टूट चुके हैं, जो मुझे रिपेयर करवाने पड़े हैं। देवनानी ने कहा, इन चारों के नाम भी मेरे पास हैं। कुछ विधायक इसे लॉक करके जाते हैं, कोई भी इसको लॉक करके नहीं जाए। कुछ विधायक आईपैड को निकालकर फोन चार्ज करने लग जाते हैं। यह फोन कनेक्टर नहीं है। मुझे सदन में बार-बार ये बातें दोहरानी पड़ेगी तो ठीक नहीं है। आईपैड लगाने पर 16 से 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका घर की चीज की तरह इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा को पेपर लेस बनाने की कवायद के तहत सभी विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाए गए हैं। विधायकों के प्रश्र और उन्हें मिले उत्तर इसी पर आ जाते हैं। अन्य कार्रवाई भी इस पर आती है, लेकिन देखने में आ रहा है कि ज्यादातर विधायक अभी भी कागज हाथ में लेकर ही पढ रहे हैं और इनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed